एक्सप्लोरर

UP: कोरोना काल में हो गया 'खेला', पीपीई किट और मास्क सप्लाई के नाम पर हुआ करोड़ों का घोटाला

यूपी में पीपीई किट और मास्क सप्लाई के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. फर्म ने ट्वीट के माध्यम से सीएम योगी को मामले की जानकारी दी है. इसके बाद मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में FIR दर्ज कराई गई है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पीपीई किट और मास्क सप्लाई के नाम पर 9.63 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. हरियाणा के पानीपत स्थित महादेव एक्सपोर्ट ने शिकायत की है कि उसे यूपी मेडिकल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से 9 करोड़ 63 लाख की पीपीई किट और मास्क का ऑर्डर मिला था. कंपनी ने ये ऑर्डर पूरा कर दिया. इसके बाद भुगतान के लिए जब यूपी मेडिकल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड में बिल भेजे तो वहां से कहा गया कि उन्होंने कोई ऑर्डर ही नहीं दिया. इस मामले में फर्म की शिकायत के बाद मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन ने FIR दर्ज कराई है.

ये है पूरा खेल हरियाणा के पानीपत की महादेव एक्सपोर्ट फर्म के सीएमडी नीरज आहूजा के अनुसार 28 मई 2020 को यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन की ओर से ईमेल के जरिए ऑर्डर दिया गया था. इसके बाद वो लखनऊ आए और फैसल वारसी नाम के व्यक्ति के माध्यम से कॉर्पोरेशन गए. ये शख्स खुद को एक पत्रकार बताता है. कॉर्पोरेशन में उनको नीचे रोक दिया गया और फैसल सीएमडी के साथ एक व्यक्ति को लेकर अंदर गया. कुछ देर बाद ये लोग एक लिखित अप्रूवल लेकर आए.

दर्ज कराई गई FIR सीएमडी के अनुसार इसके बाद फर्म ने 8 जून 2020 से अक्टूबर 2020 तक 8 बार में पूरे माल की सप्लाई कर दी. इसमें 50 हजार पीपीई किट और 30 लाख मास्क की सप्लाई थी. इसके बाद जब फर्म ने कॉरपोरेशन से भुगतान मांगा तो बताया गया कि कोई ऑर्डर ही नहीं दिया गया और न कोई सप्लाई ली गई है. कॉरपोरेशन से भुगतान न होने पर फर्म ने ट्वीट के माध्यम से सीएम योगी को मामले की जानकारी दी. इसके बाद कॉर्पोरेशन की तरफ से इस मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में FIR दर्ज कराई गई है.

धोखाधड़ी का मामला है कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बताया है कि सप्लाई परचेस आर्डर पर अधिकृत हस्ताक्षर में महाप्रबंधक क्रय लिखा है जबकि यूपी मेडिकल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड में ऐसा कोई पद नहीं है. इसके अलावा फर्म ने जिन पतों पर आपूर्ति बताई वो भी फर्जी हैं. कॉरपोरेशन की एमडी कंचन वर्मा ने कहा कि ये कॉरपोरेशन से बाहर धोखाधड़ी का मामला है. लेकिन, क्योंकि इसमें कॉरपोरेशन का नाम इस्तेमाल हुआ है इसलिए FIR कराई है. मामले में पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी है.

सूत्रों की मानें तो इस मामले में जिस तथाकथित पत्रकार फैसल वारसी का नाम आ रहा है पुलिस ने उसके ठिकानों पर भी पहुंची लेकिन उससे मुलाकात नहीं हो पाई.

ये भी पढ़ें:

मुख्तार अंसारी की पत्नी ने SC में दाखिल की याचिका, एनकाउंटर का डर जताया, विकास दुबे का दिया उदाहरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget