एक्सप्लोरर

UP Road Accident: सुलतानपुर में मौसी की तेरहवीं से वापस लौट रहे युवकों को बस ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Road Accident News: यूपी के सुलतानपुर जिले में बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है.

UP Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बलिया और सुलतानपुर जिले में रविवार (5 अक्टूबर) को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सुलतानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास ओवरब्रिज पर एक रोडवेज बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई.

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार की शाम शहर से अमहट की ओर जा रही सुलतानपुर डिपो की एक बस ने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इस घटना में मोटरसाइकिल सवार युवकों संदीप शर्मा (32) और संतोष शर्मा (26) की मौत हो गयी. 

मौसी के तेरहवीं संस्कार से लौट रहे थे वापस

उन्होंने बताया कि घटना के बाद बस चालक फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने बस और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि दोनों युवक अपनी मौसी के तेरहवीं संस्कार में शिरकत करके घर लौट रहे थे. तभी ये हादसा हुआ. 

बलिया में तीन की मौत

वहीं, बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक टेम्पो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के आदर गांव के समीप बांसडीह, मनियर मार्ग पर शनिवार की शाम सवारियों से भरी एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें रमावती देवी (50) की मौत हो गई और हृदया नन्द साहनी (50), चमेली देवी (45) व रेखा (27) गंभीर रूप से घायल हो गईं. 

पुलिस ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान हृदया नन्द साहनी व चमेली देवी की मौत हो गयी. बांसडीह कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

ये भी पढ़ें- 

Uttarakhand News: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, 10 सीनियर छात्रों पर लगा हजारों का जुर्माना, हास्टल से निकाला बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तो CM योगी भी रामलीला मैदान में आकर किसी को हटाने की मांग करें', ऐसा क्यों बोले अखिलेश?
'तो CM योगी भी रामलीला मैदान में आकर किसी को हटाने की मांग करें', ऐसा क्यों बोले अखिलेश?
पल्लवी पटेल की पार्टी सपा के साथ चुनाव लड़ेगी या नहीं? सामने आया बड़ा अपडेट
पल्लवी पटेल की पार्टी सपा के साथ चुनाव लड़ेगी या नहीं? सामने आया बड़ा अपडेट
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
महोबा: फायरिंग का किया विरोध तो व्यापारी को अगवा कर मांगे 2 लाख, निर्वस्त्र कर पीटा
महोबा: फायरिंग का किया विरोध तो व्यापारी को अगवा कर मांगे 2 लाख, निर्वस्त्र कर पीटा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
Embed widget