एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, 10 सीनियर छात्रों पर लगा हजारों का जुर्माना, हास्टल से निकाला बाहर

Haldwani News: इस मामले में जूनियर छात्रों ने कोई शिकायत नहीं की, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने मामला संज्ञान में आने पर सीनियर छात्रों पर कार्रवाई की. मामला एंटी रैगिंग कमेटी को रेफर कर दिया गया है.

Haldwani College Ragging: हल्द्वानी में राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है. एमबीबीएस के सीनियर छात्रों पर जूनियर छात्रों के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप है. शिकायत न होने के बावजूद मामला संज्ञान में आने पर कॉलेज प्रबंधन ने सख्ती दिखाई है. एंटी रैगिंग कमेटी ने 10 सीनियर छात्रों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना, छह माह के लिए हास्टल से बाहर और एक सप्ताह तक कक्षा से बाहर करने का निर्णय लिया है.

मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की यह घटना हालांकि शुक्रवार की है. दोपहर में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के ब्वायज हास्टल से शोर-शराबे की आवाज आने पर गार्ड पहुंचे. वहां एमबीबीएस प्रथम वर्ष के चार छात्र अलग-अलग कमरों में मौजूद थे. गार्ड ने वीडियो बनाया और तत्काल सूचना प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी को दी. प्राचार्य ने मौके पर ही जूनियर छात्रों से सीनियर छात्रों वाले हास्टल में आने का कारण पूछा. तब सभी छात्र बात टालते रहे. 

हाेस्टल के कमरे से रोते हुए निकला जूनियर छात्र

इस पर शाम को ही प्रबंधन ने अनुशासन समिति की बैठक बुला ली गई. समिति ने मामले को एंटी रैगिंग कमेटी को रेफर कर दिया. शनिवार को कमेटी की बैठक में सभी सीनियर जूनियर छात्रों से पूछताछ हुई. वीडियो देखे गए. पीड़ित एक जूनियर छात्र अपने घर सहारनपुर पहुंच गया था. वीडियो में वह हाेस्टल के कमरे से रोते हुए निकलते दिखा. अन्य जूनियर छात्रों का आरोप है कि कमरे में बुलाकर सीनियर छात्रों ने अभद्रता की, मुर्गा बनने को कहते हुए कालर पकड़कर गाली दी गईं. 

अभिभावकों को शपथपत्र भी देना होगा

कमेटी की जांच के बाद प्राचार्य प्रो. जोशी ने बताया कि हालांकि जूनियर छात्रों ने लिखित में शिकायत नहीं की है, लेकिन एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के 10 छात्रों के अलावा प्रकरण में संलिप्त अन्य के बारे में भी जानकारी ली जा रही है. वार्डन की ओर से आरोपितों के व्यवहार की संतोषजनक रिपोर्ट आने के बाद ही इन्हें परीक्षा में सम्मिलित करवाया जाएगा. साथ ही अभिभावकों को शपथपत्र भी देना होगा.

ये भी पढ़ें- 

UP Air Pollution: देश के सबसे प्रदूषित 33 शहरों में 7 यूपी के, गाजियाबाद-नोएडा में हालत बेहद गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget