एक्सप्लोरर

UP: इटावा में बवाल, PM मोदी के खिलाफ कथित अपशब्दों पर भिड़े बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता

UP News: इटावा में बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका चौराहे पर स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू किया. इस दौरान दोनों से पथराव और नारेबाजी शुरू हो गयी.

बिहार में इंडिया' गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अपशब्दों के विरोध में सोमवार को इटावा में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गयी. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी और पथराव की घटनाएं सामने आईं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

पुलिस ने मामले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष समेत 8 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि बिहार के दरभंगा में हाल ही में इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे जाने का मामला तूल पकड़ रहा है.

इसके विरोध में इटावा में बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका चौराहे पर स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू किया. प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए.

जवाब में कांग्रेस कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की. देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया. मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया.

पुलिस ने की कार्रवाई

कोतवाल यशवंत सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष राशिद, और पल्लव दुबे सहित 12 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई.

BJP महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वीरला शाक्य की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर इकाई अध्यक्ष राशिद पठान, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, कोमल सिंह कुशवाहा, विपिन कुशवाहा, पल्लव दुबे, प्रशांत तिवारी, और आशिक पठान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया. इसके अलावा, 20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget