एक्सप्लोरर

कॉलोनी और गांवों पर संकट! खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना; मथुरा में हाई अलर्ट

Mathura News: हाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है. वहीं गोकुल बैराज से 82 हजार क्यूसेक पानी आगरा की ओर डिस्चार्ज किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के मथुरा में इन दिनों यमुना नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, पिछले चार दिनों से लगातार बढ़ते जलस्तर ने शहर और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. वहीं आज सोमवार (1 सितंबर) की शाम 7 बजे यमुना का जलस्तर 166.26 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 166 मीटर से 26 सेंटीमीटर ऊपर है. चेतावनी स्तर 165.20 मीटर को पार करते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. नदी के किनारे बसी कॉलोनियां, गांवों के लिंक रोड और खेत पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं, जिससे हजारों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

जिला प्रशासन ने विश्राम घाट, प्रयाग घाट और वृंदावन के घाटों पर स्नान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि अधिकांश घाटों की सीढ़ियां पानी में डूब चुकी हैं. यमुना के बढ़ते जलस्तर से सबसे ज्यादा प्रभावित जयसिंहपुरा, कालिंदी विहार, भक्ति विहार, श्याम नगर, मोहिनी नगर और वृंदावन की दर्जनों कॉलोनियां हैं. यहां सड़कों पर 3-4 फीट तक पानी भर गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. लोग ट्यूब या नावों का सहारा लेकर घरों से बाहर निकल रहे हैं.

इसके अलावा नौहझील-शेरगढ़ रोड पर पानी की तेज धार ने सड़कें बहा दीं हैं. बलदेव, महावन तहसील के अकोष, कैलाश और छिनपारई जैसे गांवों में स्थिति और गंभीर है. यहां खेतों में खड़ी धान, बाजरा, ज्वार, मूंगफली और हरी सब्जियां पूरी तरह डूब चुकी हैं. सैकड़ों बीघा फसल नष्ट होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है. प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिए हैं. जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और 200 परिवारों को राशन, पीने का पानी व चिकित्सा सहायता वितरित की.

बता दें कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के बाद मुना में ताजेवाला, ओखला और हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. वहीं गोकुल बैराज से 82 हजार क्यूसेक पानी आगरा की ओर डिस्चार्ज किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget