एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बांदा में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा- पहले यहां होती थी अवैध हथियारों की फैक्ट्री और अब...

Dinesh Sharma in Banda: यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बाँदा में दो चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया. उन्होंने कहा कि पहले यहां अवैध कट्टे मिलते थे लेकिन हमारी सरकार डिफेंस कॉरिडोर बनाएगी.

UP Election 2022: यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (Deputy CM Dinesh Sharma) ने आज बांदा में दो चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया और बीजेपी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की. इस दौरान दिनेश शर्मा ने विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लेने में कोई कमी नहीं छोड़ी. उन्होंने पहले की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने बुंदेलखंड (Bundelkhand) में विकास का कोई काम नहीं किया, लेकिन भाजपा (BJP) ने यहां काम किया है और इसी विकास के आधार पर लोग उन्हें वोट भी देंगे. 

दिनेश शर्मा का विरोधियों पर हमला

दिनेश शर्मा ने आज बांदा में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पहले बुंदेलखंड में माफियाओं का राज हुआ करता था जिसके चलते क्षेत्र का विकास नहीं हुआ. देश में सबसे ज्यादा पलायन पहले बुंदेलखंड में होता था क्योंकि यहां पर कोई उद्योग नहीं था, पानी की समस्या थी, बुंदेलखंड में लोग रिश्तेदारी करने तक से कतराते थे. लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद इस क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ और अभी भी विकास कार्य जारी है. बुंदेलखंड ने 2017 में बीजेपी को 19 सीटें दी थी जिसके चलते यह क्षेत्र प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकता में है.

पहले अवैध कट्टे और अब...

दिनेश शर्मा ने कहा कि पहले जिस क्षेत्र में अवैध तमंचे और कट्टे के कारखाने पकड़े जाते थे, वही अब इस क्षेत्र में डिफेंस कॉरिडोर बनाकर ब्रह्मोस मिसाइल और ऑटोमेटिक राइफलों का निर्माण किया जाएगा. पानी की समस्या के लिए सरकार ने 1450 करोड़ की लागत से हर घर नल योजना चलाई है. बुंदेलखंड के विकास के लिए 14 हजार 700 करोड़ की लागत से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है. जिससे कि बाहर के उद्योगपति बुंदेलखंड में आकर उद्योग स्थापित कर सकेंगे. जिससे क्षेत्र का विकास होने के साथ ही लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. 

बीजेपी की जीत का दावा

इस दौरान डिप्टी सीएम ने तिंदवारी सीट से भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद को जिताने की अपील की. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय बुंदेलखंड में बीजेपी की बयार चल रही है सारे दल मिलकर भी भाजपा का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी हम बुंदेलखंड की 19 सीटें जीतेंगे. 

ये भी पढें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: साढ़े 3 करोड़ में जमीन का सौदा, ढाई करोड़ हड़पने का आरोप
महोबा: साढ़े 3 करोड़ में जमीन का सौदा, ढाई करोड़ हड़पने का आरोप
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget