एक्सप्लोरर

UP Election 2022: मुख्तार अंसारी का कैसा रहा है सियासी सफर, आखिर हर बार क्यों जीत जाते हैं बाहुबली?

UP Assembly Election 2022: मुख्तार अंसारी मऊ से 1996 से पांचवी बार जीते हैं. इसबार वे छठवीं बार पर्चा दाखिल करेंगे. उनका इतिहास हर चुनाव में अलग-अलग पार्टियों और निर्दलीय लड़ने का रहा है.

UP Assembly Election 2022: अपनें बयानों से सुर्खियों की झड़ियां लगाने वाले नेता ओपी राजभर (Om prakash Rajbhar) के मऊ की सदर विधान सभा सीट ( Mau Sadar assembly) से मुख्तार अंसारी( Mukhtar Ansari) को टिकट देने की सूचना है. उधर मुख्तार गुट ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. चुनावी बिसात में वोट का गणित इन दिनों हर कोई सेट कर रहा है. राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. बता दें कि मऊ की सदर विधानसभा मुख्तार अंसारी का क्षेत्र कहा जाता है. कहा जाता है कि परिस्थिति कोई भी हो मुख्तार अंसारी को यहां से हमेशा जीत मिलती है. अब मऊ की सदर विधानसभा सीट का इतिहास जान लीजिए.

क्यों हर बार जीत जाते हैं मुख्तार
मुख्तार अंसारी मऊ जिले की सदर विधानसभा से 1996 से पांचवी बार जीते हैं. इस बार वे विधानसभा चुनाव में छठवीं बार पर्चा दाखिल करेंगे. मुख्तार अंसारी का इतिहास हर चुनाव में अलग-अलग पार्टियों और निर्दलीय चुनाव लड़ने का रहा है. कभी भी मुख्तार अंसारी एक दल से दूसरी बार चुनाव नहीं लड़े हैं. इसके पीछे का यह कारण है कि मुख्तार अंसारी को एक अच्छे मौसम वैज्ञानिक के रूप में जाना जाता है. वे समय के अनुसार पाला बदलकर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए काफी माहिर राजनीतिक खिलाड़ी माने जाते हैं. मुख्तार अंसारी के लगातार जीत के पीछे शायद यही रणनीति सबसे ज्यादा काम आती है.

कब किस पार्टी से जीते
मुख्तार अंसारी ने 1996 में पहली बार बसपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में मऊ जिले से पर्चा दाखिल किया था. दूसरी बार उन्होंने पाला बदलते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया. तीसरी बार फिर वे बसपा का दामन थामकर विधानसभा पहुंच गए. इसी दौरान बसपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया. चौथी बार फिर से मुख्तार अंसारी ने कौमी एकता दल नाम से खुद की पार्टी बनाकर चुनाव में सफलता प्राप्त कर ली. पांचवी बार अपनी कौमी एकता दल का विलय चाचा शिवपाल के कहने पर समाजवादी पार्टी में कर दिया लेकिन अखिलेश की जिद के कारण मुख्तार अंसारी को सपा से निष्कासित कर दिया गया.

सुभासपा से लड़ने की तैयारी
जिसके बाद मुख्तार अंसारी ने तुरंत बसपा का दामन थामा और चुनाव जीत गए. अब 2022 विधानसभा चुनाव मुख्तार अंसारी समाजवादी पार्टी के गठबंधन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बैनर तले ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में लड़ने के लिए मऊ सदर विधानसभा 356 से अपना 2 सीटों में पर्चा खरीदकर चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. कहा जाता है कि मऊ जनपद में मुख्तार का नाम ही काफी है.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: बीजेपी प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह के खिलाफ पहली पत्नी विधायक गरिमा सिंह द्वारा दर्ज आपत्ति हुई खारिज, जानें पूरा मामला

UP Election 2022: बलिया में बीजेपी के बागी सुरेंद्र सिंह को मिल गया टिकट, जानें किस पार्टी से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget