एक्सप्लोरर

CM योगी ने कासगंज को दी 724 करोड़ रुपये की सौगात, मुख्यमंत्री बोलें- पुलिस का आधुनिकीकरण जरूरी

Kasganj News: प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज कासगंज पहुंचे. जहां उन्होंने कासगंज में कई बड़ी परियोजनाओं को शुभारंभ किया. सीएम ने 60 परियोजनाओं का लोकार्पण कर जिले को 724 करोड़ रुपये की सौगात दी.

CM Yogi in Kasganj News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कासगंज को बड़ी विकास सौगात दी. उन्होंने जिले में 724 करोड़ रुपये की 60 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम योगी ने 191 करोड़ रुपये की लागत से बनी अत्याधुनिक पुलिस लाइन का उद्घाटन भी किया. यह पुलिस लाइन 25.63 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली है और इसे राज्य की सबसे आधुनिक पुलिस सुविधाओं में गिना जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस का आधुनिकीकरण देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए जरूरी है और कासगंज पुलिस लाइन इस दिशा में एक मिसाल बनेगा.

सीएम योगी ने कहा कि 2008 में कासगंज जिला तो बना, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने इसे विकास से दूर रखा. न पुलिस लाइन बनीं, न अफसरों के बैठने की समुचित व्यवस्था रही. “डीएम और एसपी को ब्लॉक में बैठना पड़ता था, इससे व्यवस्था कैसे चलेगी?” उन्होंने कहा कि 2017 से पहले की सरकारें गुंडों के साथ मिलकर अराजकता फैलाती थी और सज्जनों को प्रताड़ित करती थी. अब प्रदेश में कानून का राज है और पुलिस माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है.

CM योगी ने सोरों के पौराणिक महत्ता को लेकर क्या बताया?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब बेटियां सुरक्षित हैं, व्यापारी निडर हैं, और गरीब को उसका हक मिल रहा है. उन्होंने पीएम मोदी द्वारा सेना के आधुनिकीकरण का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया, वैसे ही पुलिस को भी मजबूत और आधुनिक बनाना जरूरी है ताकि अंदरुनी सुरक्षा पुख्ता हो सके.

मुख्यमंत्री योगी ने सोरों की पौराणिक महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह भगवान विष्णु के तीसरे अवतार वराह और महर्षि कपिल की तपोभूमि है. उन्होंने कहा कि जैसे अयोध्या, मथुरा और वृंदावन का विकास हो रहा है, वैसे ही सोरों को भी नया धार्मिक केंद्र बनाया जाएगा. नरदई पुल का सौंदर्यीकरण, म्यूजियम का निर्माण, झील का विकास और बाइपास सड़क निर्माण जैसे कई प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है.

सीएम योगी ने कम्पोजिट विद्यालय की रखी नींव
सीएम योगी ने कासगंज में मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय की नींव भी रखी, जो गरीब बच्चों को प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की आधुनिक शिक्षा देगा. उन्होंने कहा कि अब हर बच्चे को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिलेंगी. सीएम ने जनप्रतिनिधियों और जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार ने जिस सुरक्षा, सुशासन और विकास का संकल्प लिया था, उसे कासगंज की धरती पर उतारा जा रहा है.

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने ऑपरेशन जागृति के लिए आगरा जोन को ‘स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड’ भी प्रदान किया और कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, लैपटॉप, आवास की चाबी और आयुष्मान कार्ड वितरित किए. इस अवसर पर कई मंत्री, विधायक, और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें- 5 साल की मासूम से रेप के बाद हैवानियत, सिर के बल पटका, हाथ-पैर की तोड़ी हड्डियां

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget