एक्सप्लोरर

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए इस तरह से हो रही हैं तैयारियां, पत्थरों की सफाई की टेस्टिंग शुरू

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में लगने वाले पत्थरों की सफाई की टेस्टिंग शुरू हो गई है। पानी प्रेसर, लाल मोरंग व कैमिकल डाल कर पत्थरों की सफाई की जा रही है।

अयोध्या, एबीपी गंगा। राम जन्मभूमि पर ट्रस्ट निर्माण की प्रतिक्रिया अंतिम दौर में है, तो वहीं विहिप ने भी राम मंदिर निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। आज मंदिर निर्माण कार्यशाला में रखे तरासे गए पत्थरों की साफ सफाई के लिए टेस्टिंग की गई, ताकि आने वाले समय में पत्थरों को ले जाने के पहले उसे अच्छी तरह से चमकाया जा सके।
9 नवम्बर को सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को तीन माह में मंदिर के लिए नए ट्रस्ट गठन की जिम्मेदारी सौंपी थी। अब यह प्रतिक्रिया अंतिम दिशा में है। वहीं, कार्यशाला में भी नए पत्थरों को लाने व तरासी का कार्य किया जाने सहित तरासे गए पत्थरों को परिसर तक ले जाने की भी योजना पर काम हो रहा है। इसके पूर्व राम मंदिर निर्माण के लिए कार्यशाला में रखें पत्थरों की सफाई को लेकर कार्य योजना तेज बनाई जा रही है, जिसके लिए आज पत्थरों की सफ़ाई की टेस्टिंग की गई। पानी प्रेसर, लाल मोरंग व कैमिकल डाल कर ये काम शुरू किया गया।
राम मंदिर निर्माण कार्यशाला प्रभारी अन्नू सोनपुरा ने बताया कि राम मंदिर निर्माण में ज्यादा समय नहीं, इसलिए पत्थरों की सफाई का कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके लिए आज टेस्टिंग का कार्य शुरू किया गया है । राम मंदिर के लिए तराश करके रखे गए पत्थर को साफ करने का कार्य तेजी के साथ किया जाएगा, जिसमें पानी अन्य केमिकल का इस्तेमाल भी किया जाएगा। जिससे काई को समय पर छुड़ाया जा सके और जल्द ही अन्य पत्थरों की सफाई को लेकर कार्य तेज गति से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तराशे गए पत्थरों की काई को साफ करने में 8 से 10 दिन लगेंगे और जैसे- जैसे समय नजदीक आएगा, मजदूरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा के मुताबिक, हम सब को आशा है कि जल्द ही ट्रस्ट की घोषणा के बाद मंदिर निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसके निमित्त जो तैयारी करनी चाहिए, वह शुरू कर दी गई है। 20 जनवरी को होने वाले संतों की बैठक के बाद यह कार्य तेज गति से शुरू होगा। अभी ट्रस्ट निर्माण को लेकर इंतजार किया जा रहा है। वहीं, बताया कि श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की बेला धीरे-धीरे निकट आती जा रही है और जिस प्रकार से  सर्वोच्च न्यायालय ने निर्णय दिया, उसके उपरांत लोगों में आशा की किरण जगी है कि भव्य मंदिर में भगवान राम लला विराजमान होंगे। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से लोग अपना भवन बनाने के लिए कार्य की तैयारी करते हैं, उसी प्रकार मंदिर निर्माण को लेकर तैयारी की जा रही हैं। जिसके तहत प्रक्रिया है कि पत्थरों को ले जाने के पूर्व उसकी साफ-सफाई हो, जिसके लिए आज टेस्टिंग का कार्य कार्यशाला में किया गया है और आने वाले समय में पूरी व्यवस्था के साथ कार्यशाला तैयार रहे, इसके निमित्त कार्यशाला में कार्य शुरू किया गया है, जिसमें पत्थर की साफ सफाई के लिए अलग-अलग प्रकार से टेस्टिंग की जा रही है कि जिससे जल्द से जल्द सफाई हो सके।
वहीं, विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य राजेंद्र सिंह पंकज ने कहा कि पुरी के मंदिर के तर्ज पर राम जन्म भूमि के लिए रखे गए पत्थर की सफाई होगी। उसके लिए विशेष कारीगर लगेंगे।  अभी तो सबसे पहले राम जन्म भूमि गर्भ ग्रह तक किस मार्ग से पत्थर पहुंचेगा, मार्ग का भी चौड़ीकरण और समतलीकरण होगा। जिससे कि कहीं रास्ते में गाड़ी फंसे नहीं। हम चाहेंगे और अपनी भावना भी वहां पर पहुंचाएंगे की राम जन्मभूमि निर्माण का कार्य शुरू होने से पहले वहां पर कोई धार्मिक अनुष्ठान जरूर हो,  उसके बाद ही निर्माण का कार्य प्रारंभ हो।  जिस तरह राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ है उसी जिस तरह राम मंदिर में लगने वाले पत्थरों को भी साफ कर दिया जाएगा। रामलला में लगने वाले पत्थर ऐसे ही चमकेंगे जैसे रामलला का गौरव चमक रहा है।
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
Gorakhpur News: CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget