एक्सप्लोरर

Uttarakhand: चुनाव के नतीजों से पहले बीजेपी में घमासान, चंपावत से BJP विधायक ने लगाया भितरघात का आरोप

Champawat: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे. लेकिन इससे पहले ही चंपावत से बीजेपी के विधायक ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने भितरघात किया है.

Champawat: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद जहां सभी दल व सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, वहीं मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आपसी गृहक्लेश भी सामने आने लगे हैं. चम्पावत विधानसभा से निवर्तमान भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने संगठन के पदाधिकारियों पर भितरघात किये जाने के आरोप लगाया है. उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि भाजपा के बहुत से पदाधिकारियों ने चुनाव में उनका साथ नहीं दिया जिसके सबूत उनके पास मौजूद है.

बीजेपी विधायक ने लगाया भितरघात का आरोप

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान संपन्न हो चुका हैं. इन चुनावों के नतीजे 10 मार्च को आएगें, लेकिन इससे पहले ही बीजेपी के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भितरघात करने का आरोप लगाया है. उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपना बयान जारी किया और कहा कि पार्टी के बहुत से पदाधिकारियों ने चुनाव में उनका साथ नहीं दिया, इतना ही नहीं उन्हें यह भी पता है कि बहुत से पदाधिकारियों ने भाजपा को धोखा देकर कांग्रेस के लिए खुलकर काम किया है, जिसके साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि वो ऐसे पदाधिकारियों की शिकायत पार्टी फोरम के सामने पूरे साक्ष्यों के साथ उचित तरीके से रखेंगे.

कैलाश गहतोड़ी के आरोपों पर चम्पावत भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने भी वीडियो के जरिए इसका जवाब दिया और कहा कि अगर गहतोड़ी को लगता है कि उनके साथ भितरघात हुआ है तो वे प्रमाण सहित शिकायत दर्ज करा सकते हैं. ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि चम्पावत जिले की दोनों सीटों पर भाजपा संगठन ने पूरी ताकत और जिम्मेदारी से प्रत्याशियों का चुनाव लड़ाया है और हम दोनों सीटें भी जीत रहे है. हालांकि इस मामले में जिला संगठन ने बनबसा निवासी शहंशाह नाम के एक कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई भी की है.

ये भी पढ़ें- 

Baghpat: निकाह में भड़क गई दुल्हन तो पिता के साथ हवालात पहुंच गया दूल्हा, जानिए- बागपत की दिलचस्प घटना

UP Election: बीजेपी नेता Rakesh Tripathi को गोली मारने की धमकी, धमकी देने वाले ने खुद को बताया सपा समर्थक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget