एक्सप्लोरर

UP Election: बीजेपी नेता Rakesh Tripathi को गोली मारने की धमकी, फोन करने वाले ने खुद को बताया सपा समर्थक

Lucknow: यूपी बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने खुद को अखिलेश यादव का समर्थक और मैनपुरी का रहने वाला बताया है.

Threat to Rakesh Tripathi: यूपी बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने खुद को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का समर्थक बताया है और वो खुद को मैनपुरी (Mainpuri) का रहना वाला बताया है. राकेश त्रिपाठी (Rakesh Tripathi) ने कहा कि आज सुबह उन्होंने फोन पर एक शख्स ने गोली मारने की धमकी दी. इसके साथ ही उसने उनके साथ गाली गलौज भी की. इस मामले में उन्होंने लखनऊ के आशियाना थाने में मामला दर्ज कराया है. 

फोन पर दी गोली मारने की धमकी

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि आज सुबह उनके मोबाइल फोन पर 8077517697 नबंर से कॉल आई और एक शख्स ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी. धमकी देने वाले ने कहा कि वो मैनपुरी का रहने वाला है और अखिलेश यादव का समर्थक है. राकेश त्रिपाठी के मुताबिक उस व्यक्ति ने गाली देते हुए उन्हें गोली मारने की धमकी दी. इस मामले में लखनऊ में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है.

राकेश त्रिपाठी ने कही ये बात

इस मामले पर राकेश त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि "समाजवादी पार्टी के लोग बौखला गए हैं, मैनपुरी में सपा के गढ़ में सेंध लग गई है. उनका गढ़ ध्वस्त हो रहा है. आज एसपी सिंह बघेल जी पर जिस तरह से हमला हुआ, गीता शाक्य जो भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सदस्य उन पर हमला हुआ है और अब बीजेपी के प्रवक्ता को धमकाने का काम कर रहे हैं. ये गोली मारने की धमकी देकर आप भाजपा को डरा नहीं सकते, भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत रही है और समाजवादी पार्टी की हताशा ये साफ-साफ बता रही है कि वो कितनी भी धमकी दें कितना भी डराने की कोशिश करें भाजपा कार्यकर्ता डरेगा नहीं. समाजवादी पार्टी की हार सुनिश्चित है." 

आपको बता दें कि इससे पहले करहल विधानसभा से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी के उम्मीदवार और केन्द्रीय मंत्री एसपी बघेल के काफिले पर भी पथराव की घटना सामने आई थी, मंगलवार शाम को मैनपुरी में उनके काफिले पर पथराव हुआ. बीजेपी इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग में करेगी. 

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: अखिलेश यादव के खिलाफ करहल में प्रचार करने को तैयार हैं अपर्णा यादव, इनके आदेश का है उन्हें इंतजार

Assembly Election 2022: संत रविदास जयंती पर राजनैतिक घमासान, पीएम मोदी, योगी, राहुल, प्रियंका और चन्नी मंदिर में करेंगे दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget