एक्सप्लोरर

'राफेल पर नींबू-मिर्च' और 'गोबरनामा' वाले बयानों से तिलमिलाई बीजेपी, कहा- सनातन परंपरा का अपमान

Bhupendra Singh Chaudhary ने कहा कि गाय और गोबर भारत की सनातन संस्कृति का अहम हिस्सा हैं. गोवंश का सम्मान हमारी परंपरा में रचा-बसा है. ऐसे में गोबर पर की गई टिप्पणी सनातन का अपमान है.

Bhupendra Singh Chaudhary: उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के हालिया बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और सेना के अपमान वाला बताया. साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा गोबर को लेकर दिए गए बयान को भी सनातन संस्कृति का अपमान करार दिया. वहीं अजय राय के राफेल विमान को लेकर दिए बयान पर जोरदार पलटवार किया. 

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अजय राय द्वारा राफेल विमान पर नींबू-मिर्च का तंज कसना बेहद आपत्तिजनक है. यह टिप्पणी न केवल भारतीय सेना का मनोबल गिराने वाली है, बल्कि यह कांग्रेस की देश विरोधी मानसिकता को भी उजागर करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन बार-बार यह दावा करता है कि वे सरकार के साथ हैं, लेकिन उनके नेता सेना पर सवाल उठाकर पाकिस्तान को खुश करने वाली भाषा बोल रहे हैं.

भूपेंद्र चौधरी ने यह भी याद दिलाया कि राफेल विमानों ने हाल ही में उत्तर प्रदेश से उड़ान भरकर पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया था लेकिन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उसी विमान का मजाक उड़ाकर सेना की उपलब्धियों को नकारने की कोशिश की है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास देशविरोधी बयानों से भरा पड़ा है और अब वह विपक्ष करते-करते राष्ट्रविरोध तक पहुंच गई है.

योगी सरकार की अयोध्या को नई सौगात, हनुमानगढ़ी से रामलला तक बनेगा ‘बजरंग पथ’

'गोबरनामा' वाले बयान पर पलटवार
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए  भूपेंद्र ने कहा कि गाय और गोबर भारत की सनातन संस्कृति का अहम हिस्सा हैं. गोवंश का सम्मान हमारी परंपरा में रचा-बसा है. ऐसे में गोबर पर की गई टिप्पणी केवल सांस्कृतिक अपमान नहीं, बल्कि अखिलेश यादव की संकीर्ण सोच को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को भगवान गोविंद का वंशज कहना छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वो लगातार गौमाता और सनातन परंपरा का अपमान कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेता गाय के संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गोबर की अहम भूमिका को समझते हैं और उसे बढ़ावा दे रहे हैं. ऐसे में विपक्षी दलों का इसे लेकर उपहास करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. बीजेपी नेताओं के तेवरों से साफ है कि ये विवाद फिलहाल थमने वाला नहीं है. 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget