एक्सप्लोरर

योगी सरकार की अयोध्या को नई सौगात, हनुमानगढ़ी से रामलला तक बनेगा ‘बजरंग पथ’

Ayodhya News: हनुमानगढ़ी से श्रीराम जन्मभूमि पथ तक एक नया कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिसे ‘बजरंग पथ’ नाम दिया गया है. यह पथ करीब 290 मीटर लंबा होगा और श्रद्धालुओं की यात्रा को और सुगम तथा दिव्य बनाएगा.

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए योगी सरकार ने एक और बड़ी सौगात की घोषणा की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को और भी भव्य रूप देने की दिशा में लगातार कार्य हो रहे हैं. अब इसी क्रम में अयोध्या में हनुमानगढ़ी से श्रीराम जन्मभूमि पथ तक एक नया कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिसे ‘बजरंग पथ’ नाम दिया गया है. यह पथ करीब 290  मीटर लंबा होगा और श्रद्धालुओं की यात्रा को और सुगम तथा दिव्य बनाएगा.

रामभक्तों को मिलेगी सहूलियत
बजरंग पथ का आरंभ हनुमानगढ़ी मंदिर के निकास द्वार से होगा और यह सीधे रामलला के जन्मभूमि दर्शन पथ से जुड़ेगा. इस पथ के बनने से ‘भक्ति पथ’ और ‘जन्मभूमि पथ’ के बीच सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा, जिससे अयोध्या आने वाले रामभक्तों को दर्शन यात्रा में सहूलियत मिलेगी. यह पथ न केवल भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, बल्कि यह अयोध्या के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा.

राम मंदिर का निर्माण तेज
गौरतलब है कि हनुमानगढ़ी, अयोध्या का प्रमुख मंदिर है, जहां लाखों श्रद्धालु हनुमानजी के दर्शन के लिए आते हैं. वहीं रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण में है और पिछले वर्ष की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. तब से अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है,

अयोध्या तेजी से विकसित होगी
योगी सरकार अयोध्या को वैश्विक धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकसित करने के लक्ष्य पर काम कर रही है. रामपथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ, पंचकोसी और चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग जैसे धार्मिक मार्गों को भी नए सिरे से विकसित किया जा रहा है. अब बजरंग पथ के रूप में एक और आध्यात्मिक कॉरिडोर अयोध्या के धार्मिक स्वरूप को नयी ऊंचाइयां देगा.

यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव
इस पथ में सुंदर पत्थरों की पक्की राह, श्रद्धालुओं के लिए बैठने की जगहें, लाइटिंग, सुरक्षा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी. इससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और भक्ति से भरपूर अनुभव मिलेगा. बजरंग पथ’ के निर्माण से यह स्पष्ट है कि योगी सरकार रामनगरी को विश्वस्तरीय धार्मिक नगरी के रूप में प्रस्तुत करने के संकल्प पर लगातार काम कर रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget