एक्सप्लोरर

सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के मंदिर जाने पर भड़के BJP विधायक, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Sishamau By Election 2024: सीसामऊ सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा. सपा और बीजेपी के प्रत्याशी जीत हासिल करने के लिए सभी वर्ग के मतदाताओं को साधने के साथ धार्मिक स्थलों का भी रुख कर रहे हैं.

Sishamau Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश के 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है. मतदाताओं को साधने के लिए सियासी दल और प्रत्याशी ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. कानपुर की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव होना है. बदलते मौसम के साथ यहां भी सियासी तपिश बढ़ती जा रही है. 

सीसामऊ सीट पर मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है. सपा ने यहां से नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है जबकि बीजेपी ने सुरेश अवस्थी को मैदान में उतारा है. इस सीट को सपा का गढ़ माना जाता है. इस सीट पर साल 2012 से लगातार सपा प्रत्याशी इरफान सोलंकी जीत रहे हैं. 

नसीम सोलंकी ने किया जलाभिषेक
इस सीट पर सपा को दोबारा जीत दिलाने के लिए नसीम सोलंकी सभी वर्ग के मतदाताओं से मिल रही हैं. इसके वह धार्मिक स्थानों और देवी-देवताओं की चौखट पर हाजिरी लगा रही हैं. बीते दिनों वह अजमेर दरगाह में जियारत के लिए पहुंची थीं. इसके बाद अब नसीम सोलंकी कानपुर के बनखंडेश्वर शिव मंदिर पहुंची.

इस दौरान बनखंडेश्वर शिव मंदिर में नसीम सोलंकी शिवलिंग का जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किए. सपा प्रत्याशी के मंदिर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र मैथानी भड़क गए. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इससे उनके चाल, चरित्र और चेहरे का पता चलता है. सुरेंद्र मैथानी ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा.

बीजेपी विधायक ने बताया 'सियासी स्टंट'
बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के मंदिर जाने को सियासी स्टंट बताया है. उन्होंने कहा, "जनता सब जानती है, उनकी हिंदू देवी देवताओं के प्रति कोई आस्था नहीं है." पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर आरोप लगाते हुए सुरेंद्र मैथानी ने कहा, "उन्होंने कार सेवकों गोलियां चलवाई थीं, इस बात को कोई भूला नहीं है."

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा, "अखिलेश यादव अपनी एक जेब में टोपी और दूसरी में जनेऊ रखते हैं. वह अलग-अलग स्थिति में कभी टोपी तो कभी जनेऊ लगा लेते हैं." उन्होंने आगे कहा, "समाजवादी पार्टी का कारनामा उत्तर प्रदेश समेत पूरा देश देख चुका है." मैथानी ने सीसामऊ उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की जीत का दावा किया. 

ये भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव में प्रचार के दौरान मंदिर पहुंचीं सपा की मुस्लिम प्रत्याशी, शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
आगरा में 6 दिन बाद सुरक्षित घर लौटा 50 हजार का इनामी तोता 'माऊ', वकील साहब के घर लौटी खुशी
आगरा में 6 दिन बाद सुरक्षित घर लौटा 50 हजार का इनामी तोता 'माऊ', वकील साहब के घर लौटी खुशी
गौतमबुद्ध नगर में शराब के शौकीनों की बढ़ी संख्या, 3 महीने में ही गटक गए 54.06 लाख लीटर देसी दारू
गौतमबुद्ध नगर में शराब के शौकीनों की बढ़ी संख्या, 3 महीने में ही गटक गए 54.06 लाख लीटर देसी दारू

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget