एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव में प्रचार के दौरान मंदिर पहुंचीं सपा की मुस्लिम प्रत्याशी, शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

UP Election News: यूपी की 9 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसमें कानपुर की सीसामऊ सीट भी शामिल है. यह सीट पिछले 22 सालों से सोलंकी परिवार के पास है और इस बार सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी चुनाव लड़ रही हैं।

Sishamau Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश की 9 सीट पर उपचुनाव उपचुनाव होना है.जिसमें कानपुर की सीसामऊ सीट भी शामिल है. कानपुर की ये सीट बीजेपी के लिए नाक की बात बनी हुई है.क्योंकि इस सीट पर सपा का कब्जा लंबे समय से है. इसके अलावा खास बात ये है कि एक ही मुस्लिम परिवार के पास ये सीट पिछले 22 सालों से है और ये मामूली नहीं बल्कि अहम है.क्योंकि जिस सीट पर 40 प्रतिशत मुस्लिम है.बाकी 60 प्रतिशत में अन्य जातियां वहां  22 साल तक जीतना इस बात का संकेत हैं कि इस सीट पर हर वर्ग में सोलंकी परिवार की पैठ है और जनता इस परिवार को समर्थन भी करती है.

इसी लोकप्रियता और लंबे समय से कब्जे का रहना यही है कि इस परिवार में सिर्फ मुस्लिम नहीं सबका साथ  सबका विश्वास दिखाई देता है. जिसकी एक तस्वीर और भी सामने आई जब मुस्लिम होने के बावजूद सपा की प्रत्याशी नसीम सोलंकी अपने  चुनाव प्रचार के दौरान कानपुर के बनखंडेश्वर शिव मंदिर में पहुंच कर दीपावली के दिन दीपक जलाएं और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर आशीर्वाद भी लिया और जीत की कामना की. 

धार्मिक स्थलों पर पहुंची नसीम सोलंकी
नसीम सोलंकी की ये तस्वीर वैसे तो कई सवाल तैयार कर रही है और विपक्ष शायद इस तस्वीर पर कटाक्ष करने की तैयारी में भी हो. लेकिन ये तस्वीर कई इशारे कर रही है. बस फर्क देखने के नजरिए का है. वहीं नसीम सोलंकी ने गुरुद्वारे में भी अपना माथा टेका और आशीर्वाद लेकर प्रचार पर निकल पड़ी,वहीं सपा प्रत्याशी के पति पूर्व विधायक इरफान ओर ससुर हाजी मुश्ताक ने सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों के लिए अपनी निधि से कई बड़े काम भी कराए थे. लेकिन चुनाव से पहले कभी इस तरह की सोलंकी परिवार की तस्वीर सामने नहीं आई. अब बीजेपी इसे जीत के लिए चुनावी स्टंट भी बोल रही है.

सोलंकी परिवार का कई साल से इस सीट पर कब्जा
इस सीट पर सोलंकी परिवार के मुखिया हाजी मुश्ताक सोलंकी ने 22 साल पहले जीत दर्ज की थी. जिसके बाद से इस सीट पर किसी और का कब्जा नहीं हुआ. सियासी गलियारों में चर्चा है कि भले ही आज हाजी मुश्ताक सोलंकी जिंदा नहीं है. लेकिन सीसामऊ क्षेत्र में आज भी उनके काम, उनकी मिलनसारी को लोग याद करते हैं और अब जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक और हाजी मुश्ताक के बेटे इरफान  की पत्नी नसीम इस सीट पर खड़ी है और हर वर्ग के बीच पहुंचकर अपनी जीत सुनिश्चित कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: फेसबुक- इंस्टाग्राम से करते थे अवैध हथियारों की डील, मुजफ्फरनगर पुलिस ने 7 लोगों को पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget