एक्सप्लोरर

बस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

UP News: बस्ती की कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Basti Encouter News: बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र के मूड घाट इलाके में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में कोतवाली के प्रभारी कोतवाल विश्वमोहन राय बाल-बाल बचे, जब आरोपी की गोली उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट से टकरा गई. वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस सनसनीखेज घटना ने पूरे जनपद में हड़कंप मचा दिया है और लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है.

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बस्ती कोतवाली पुलिस को आज दोपहर मुखबिर के जरिए एक पुख्ता सूचना मिली कि हाल ही में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी दीपक गौड मूड घाट इलाके में कहीं छिपा हुआ है. सूचना की गंभीरता को समझते हुए, पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, कोतवाली पुलिस की एक विशेष टीम प्रभारी कोतवाल विश्वमोहन राय के नेतृत्व में तत्काल मूड घाट इलाके के लिए रवाना हुई.

पुलिस टीम ने इलाके में पहुंचते ही घेराबंदी शुरू कर दी. पुलिस टीम संदिग्ध ठिकाने के करीब पहुंची, वहां छिपे हुए आरोपी दीपक गौड ने पुलिस को देखते ही आपा खो दिया और जान बचाने की नीयत से पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. अभियुक्त द्वारा चलाई गई एक गोली सीधे प्रभारी कोतवाल विश्वमोहन राय को लगी. गनीमत रही कि उनकी जैकेट बुलेटप्रूफ होने की वजह से उन्हें कुछ नहीं हुआ. इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें आरोपी दीपक गौड के पैर में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का है आरोप
गौरतलब है कि आरोपी दीपक गौड ने कुछ दिन पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया था. बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे तत्काल गोरखपुर के एक उच्च चिकित्सा संस्थान में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज अभी भी जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस जघन्य घटना के बाद से ही बस्ती पुलिस आरोपी दीपक गौड की सरगर्मी से तलाश कर रही थी और आखिरकार आज उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली.

पुलिस अपराधी का खंगाल रही इतिहास
पुलिस अधीक्षक ने इस घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम की बहादुरी और तत्परता की जमकर सराहना की है. उन्होंने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है और पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि आरोपी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिले. उन्होंने यह भी बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए प्रभारी कोतवाल विश्वमोहन राय खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है.पुलिस अपराधी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को ठगी से बचाने के लिए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें इसके बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget