एक्सप्लोरर

Baghpat News: तांत्रिक ने साथियों संग कर डाली डेयरी संचालक की हत्या, सूखे तालाब में दबाया शव

Baghpat News: यूपी के बागपत के तांत्रिक ने दिल्ली के डेयरी संचालक की हत्या कर दी. इस वारदात को उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया है. हत्या करने के बाद शव को पास के ही तालाब में दबा दिया.

Baghpat News: दिल्ली के बुराड़ी के रहने वाले डेयरी संचालक की हत्या बागपत के डौला गांव के रहने वाले तांत्रिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी और बाद में सूखे तालाब में उसके शव को दबा दिया. डेयरी संचालक अपने 40 लाख रुपये लेने आया था, लेकिन तांत्रिक ने उसे उधार के रुपये नहीं बल्कि मौत दे दी. पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर डेयरी संचालक का शव बरामद कर लिया है.

दिल्ली के बुराड़ी स्थित संतनगर कालोनी का रहने वाला राहुल गोयल डेरी संचालक है. राहुल गोयल की बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव के तांत्रिक इंद्रपाल उर्फ भगत से कई सालों से जान पहचान है और रुपयों का लेनदेन भी है. राहुल ने इंद्रपाल को 40 लाख रुपये ब्याज पर दे रखे थे. राहुल दो जुलाई को स्कूटी से डौला गांव में अपने रुपये लेने के लिए इंद्रपाल के पास आया था, लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंचा.

मृतक की पत्नी ने की पुलिस में शिकायत
राहुल की पत्नी कीर्ति की शिकायत पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने इंद्रपाल को थाने बुलाकर पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि उधार के रुपये न देने पड़े, इसलिए उसने ही अपने तीन साथियों के साथ राहुल गोयल की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को डौला-बसौद मार्ग स्थित सूखे तालाब में दबा दिया. इंद्रपाल ने राहुल की हत्या की साजिश पहले से ही रच रखी थी इसलिए उसने ही राहुल को रुपये देने के लिए बुलाया था.

पुलिस ने तांत्रिक इंद्रपाल की निशानदेही पर राहुल गोयल के शव को तालाब से बरामद कर लिया. राहुल की पत्नी कीर्ति ने आरोपी तांत्रिक इंद्रपाल उर्फ भगत और सचिन को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि राहुल गोयल की पत्नी कीर्ति ने आरोपियों के खिलाफ अपने पति की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके बाद इंद्रपाल उर्फ भगत को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आरोपी ने क्या बताया?
इंद्रपाल का कहना है कि उसने 35 लाख रुपये वापस कर दिए थे, लेकिन राहुल ज्यादा रुपए मांग रहे थे. उन्हें जमीन बेचने की नौबत आ गई थी, जिसके कारण उन्होंने राहुल की हत्या की साजिश रचते हुए उन्हें गांव में बुलाया और सचिन के अलावा दो और लोगों के साथ मिलकर राहुल की हत्या करने के बाद शव को तालाब में दबा दिया. हत्या का राजफाश करते हुए राहुल के शव को बरामद कर आरोपी इंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया है.

डौला गांव का रहने वाला तांत्रिक इंद्रपाल राहुल से कम ब्याज पर रुपये लेकर लोगों को ज्यादा ब्याज पर रुपये देने का कार्य करता था. इसी कारण राहुल के उस पर लगभग 40 लाख रुपये उधार हो गए. इंद्रपाल गांव में परचून की दुकान भी करता है और अपने घर पर हर शनिवार को 12 बजे से शाम 4 बजे तक दरबार लगाता था, जिसमें उसके अनुयायी मौजूद रहते हैं. राहुल गोयल दिल्ली में दूध की डेयरी चलाते है. उन्होंने डौला गांव के इंद्रपाल को ब्याज पर रुपये दिए थे. इंद्रपाल पूजा पाठ का कार्य भी करते है. इंद्रपाल ने राहुल से छह साल के दौरान रुपये उधार लिए थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
Gorakhpur News: CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget