एक्सप्लोरर

Azamgarh News: आजमगढ़ में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में एक महिला की मौत, 6 घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Azamgarh Clash: यूपी के आजमगढ़ दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक पक्ष ने लाठी-डंडे से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, इस झगड़े में एक महिला की मौत हो गई जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हैं.

Azamgarh Clash Between Two Groups: यूपी के आजमगढ़ (Azamgarh) में मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडे से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. ये मामला बिलरियागंज थाना क्षेत्र के छींही गांव का है जहां पक्की पैमाइश के बाद लगे पत्थर को उखाड़ने को लेकर दोनों पक्षों में बवाल शुरू हुआ था. 

आजमगढ़ में दो पक्षों में हिंसक झड़प

दरअसल तीन महीने पहले राजस्व निरीक्षक राजेंद्र चौहान ने पक्की पैमाइश के आदेश के क्रम में मौके पर पहुंच कर पुलिस की मौजूदगी में पत्थर गड़वाया था. जिसे लेकर दो पक्षों के बीच तनाव चल रहा था. मंगलवार रात एक पक्ष के लोग पत्थर को उखाड़ने लगे. इसकी जानकारी जब दूसरे पक्ष को लगी तो सिद्धार्थ और दिलावर नाम शख्स पर मौके पर पहुंच गए और इसका विरोध करने लगे. इसके बाद परिवार के दूसरे लोग भी मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद एक पक्ष ने लाठी, डंडों और टांगी से उन पर हमला कर दिया.

इलाज के दौरान एक महिला की मौत, 6 घायल

इस हमले में रीना कुमारी (36) की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा राधेश्याम जैसवार (36), राजेंद्र (38), बाल किशन (27), सिद्धार्थ (21), मंजू (30), हरेंद्र प्रसाद (52), दिलावर (27) घायल हो गए. सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया है. मृतका के पति राजेंद्र अध्यापक हैं और अभी 15 दिन पहले ही वो एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव आई थी. इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है. वहीं राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने 10 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. 

Azam Khan से सर गंगाराम अस्पताल में मिले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, जेल से छूटने के बाद हुई पहली मुलाकात

पुलिस ने दर्ज कि नामजद शिकायत
इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि 31 मई को बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गांव छींही में रात करीब आठ बजे खेत में लगे पत्थर को उखाड़ने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें एक पक्ष के लोगों को चोट आई थी, इनमें एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने इस मामले में 10 के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की है. सभी की तलाश की जा रही है. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. 

ये भी पढ़ें- 

Rakesh Tikait News: ज्ञानवापी पर राकेश टिकैत का बड़ा बयान कहा- 'जिसका जो माल है उसे वापस कर देना चाहिए'

डॉ, खुर्रम आलम नोमानी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से करीब 23 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. नोमानी को करीब 32 सालों का अनुभव है. इस दौरान कई ग्राउंड रिपोर्ट्स किए. 2003 में भारत नेपाल सीमा पर लड़कियों की खरीद फरोख्त पर सिद्धार्थनगर से ग्राउंड रिपोर्ट की. अबू  सलेम के पुर्तगाल से भारत प्रत्यर्पण के समय अबू सलेम के परिवार का इंटरव्यू सबसे पहले स्टार न्यूज़ पर प्रसारित की. 2004 के लोकसभा चुनाव से लेकर होने वाले सभी लोकसभा ,विधानसभा चुनाव  की ग्राउंड रिपोर्टिंग की. खुर्रम आलम नोमानी ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिप्लोमा किया. इसके बाद MA,PHD (हिन्दी) की डिग्री हासिल की. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget