एक्सप्लोरर

Rakesh Tikait News: ज्ञानवापी पर बीजेपी की लाइन पर राकेश टिकैत, कहा- 'जिसका जो माल है उसे वापस कर देना चाहिए'

Rakesh Tikait On Gyanvapi: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने वाराणसी की ज्ञानवापी मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इशारों में कहा, जिसका जो माल है उसे वापस कर दें.

Rakesh Tikait On Gyanvapi: भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने वाराणसी की ज्ञानवापी (Gyanvapi) मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है. राकेश टिकैत मंगलवार को बुलदंशहर (Bulandhshahr) पहुंचे थे जहां उन्होंने ज्ञानवापी पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि जिसका जो माल है उसे वापस कर देना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पहाड़ से कोई भी पत्थर उठा लो वही शिवलिंग (Shivling) है यह हमारी आस्था का सवाल है.

राकेश टिकैत का सीएम योगी पर हमला

राकेश टिकैत बुलंदशहर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इसी दौरान पत्रकारों ने जब उनसे ज्ञानवापी मामले को लेकर सवाल किया तो उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि जिसका जो सामान है उसे वापस कर देना चाहिए. वहीं दूसरी तरफ उन्होंने एक बार फिर महंगाई, बिजली और गन्ने के भुगतान के लेकर भी प्रदर्शन की बात कही. उन्होंने कहा कि जल्द ही ट्रैक्टरों से हमारे संगठन के लोग बिजली, महंगाई, गन्ने के भुगतान और अन्य मांगों को लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे. जब तक सीएम योगी हमसे मुलाकात नहीं करेंगे वो तब तक हम वापस नहीं आएंगे. 
 
ट्रैक्टरों के साथ लखनऊ जाएंगे टिकैत
राकेश टिकैत ने कहा कि सीएम योगी नहीं मिले तो वो गोरखपुर में रहने वाले महात्मा से मिलेंगे, मिलना तो उनको पड़ेगा ही. अभी इनके पास टाइम है या तो मुख्यमंत्री बात करले नहीं तो हम ट्रैक्टर लेकर लखनऊ जाएंगे. हम अयोध्या भी जाएंगे वहां भी देख कर आएंगे, अयोध्या के राम भी रघुवंशी थे हम भी रघुवंशी हैं. वहीं कर्नाटक में हुए हमले को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि ये मेरे साथ साजिश थी. पहले ही मेरे पर हमले की करने की साजिश रची गई थी जिन लोगों ने हमला किया है उनके वहां के गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ में फोटो हैं. ये पुलिस ने बताया है. वो बीजेपी के लोग बताए जा रहे है और बीजेपी के नारे लगा रहे थे. 
 
ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget