एक्सप्लोरर

अयोध्या: भूमिपूजन में सिर्फ चंद घंटे बाकी, सिक्योरिटी ऐसी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और कल होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन के मद्देनजर अयोध्या को एक हाईसिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया है. अयोध्या मे बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है.

अयोध्या, एबीपी गंगा। 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन में कुछ ही घंटे बचे हैं. ऐसे में पूरी अयोध्या को एक हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया है. आसपास के जिलों से अयोध्या आने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है. साथ ही अयोध्या के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए हैं. हर आने-जाने वाले का आई कार्ड चेक करने के बाद ही उसे तभी शहर में प्रवेश करने दिया जा रहा है, जब वो अयोध्या का ही रहने वाला हो.

इसके आज सुबह से अयोध्या की सीमाओं से जाने वाले वाहनों के रूट भी डावयर्ट कर दिए गए हैं। यह डाइवर्जन भूमि पूजन कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेगा. बता दें कि इससे पहले सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भूमि पूजन और सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया है.

इतना ही नहीं राम मंदिर के पवित्र भूमि पूजन पर कोरोना का काला साया न पड़े इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लखनऊ से जांच की 6 विशेष टीमें अयोध्या पहुंची हुई हैं. ये टीमें पूरी अयोध्या को सैनिटाइज करने के काम में जुटी हैं. गौरतलब है कि भूमि पूजन की तैयारियों के बीच राम मंदिर के सहायक पुजारी समेत कुछ सुरक्षाकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद उन्हें तुरंत क्वारंटीन किया गया.

बता दें कि कल यानि बुधवार को प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी राम मंदिर के भूमि पूजन के साथ ही मंदिर की आधारशिला रखेंगे. भूमि पूजन के लिए देशभर के करीब आठ हजार पवित्र स्थलों से मिट्टी, जल और रजकण को एकत्र किया गया है. बताया गया है कि सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिए देशभर से मिट्टी एवं जल का संग्रह किया है.

ये भी पढ़ेंः राम मंदिर भूमिपूजन: रामार्चा पूजा और हनुमान ध्वज पूजन आज, पढ़ें दिन भर का पूरा कार्यक्रम

देखिए कैसा है राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह का निमंत्रण पत्र, सबसे पहले किसे मिला निमंत्रण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget