एक्सप्लोरर

राम मंदिर भूमिपूजन: रामार्चा पूजा और हनुमान ध्वज पूजन आज, पढ़ें दिन भर का पूरा कार्यक्रम

राम मंदिर के कल होने वाले भूमि पूजन की तैयारियां लगभग हो चुकी हैं. आज यहां अयोध्या में रामार्चा पूजन, हनुमान पूजन और शाम को सरयू घाट पर आरती होगी. जानिए इसके अलावा क्या कुछ होगा आज.

अयोध्या, एबीपी गंगा। अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. आज रामार्चा पूजा होगी. ये पूजा सुबह 9 बजे शुरू होकर क़रीब 5 घंटे तक चलेगी. इसमें कुल 6 पुजारी शामिल होंगे. इससे पहले सोमवार को गणपति पूजन हुआ था. इसके अलावा हनुमान गढ़ी में सुबह 8 बजे हनुमान पूजन और निशान का पूजन होगा. जानकारों ने बताया कि हनुमान जी महाराज वर्तमान अयोध्या के अधिष्ठता हैं. इसलिए सबसे पहले हनुमान जी की पूजा की जाती है.

निशान पूजा में अखाड़ों के निशान की पूजा की जाती है. यह पूजा भी हनुमान जी की पूजा जितना ही महत्व रखती है. इसके बाद आज सरयू घाट पर शाम 6.50 बजे आरती होगी और शाम 7 बजे से राम की पैड़ी पर दीप जलाए जाएंगे.

भूमिपूजन की तैयारियां पूरी, आज से ही पहुंचेंगे 'मेहमान' बता दें कि कल होने वाले भूमि पूजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. भूमिपूजन में आमंत्रित किये गये अतिथियों में से कई लोग आज ही अयोध्या पहुंच जाएगे. जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, योगगुरु बाबा रामदेव और साध्वी ऋतम्भरा जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम के लिए कुल 175 लोगों को निमंत्रण भेजा गया है. जिनमें से 135 संत हैं जो जो विभिन्न आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े हुए हैं और वे सभी उपस्थित रहेंगे.

आडवाणी और जोशी पर मंदिर ट्रस्ट ने क्या कहा? ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी दी कि निमंत्रण सूची भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के अलावा वरिष्ठ वकील के परासरन एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ 'निजी तौर पर चर्चा' करके तैयार की गई है. इनके अलावा शहर के भी कुछ गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है.

राय ने कहा कि विहिप के दिवंगत नेता अशोक सिंघल के भतीजे सलिल सिंघल कार्यक्रम में 'यजमान' होंगे। साथ ही नेपाल के संतों को भी आमंत्रित किया गया है क्योंकि जनकपुर का बिहार, उत्तर प्रदेश और अयोध्या से भी संबंध है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक डाक टिकट भी जारी करेगी जोकि मंदिर के डिजाइन पर आधारित है. राय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिसर में 'पारिजात' का पौधा भी लगाएंगे.

ये भी पढ़ेंः

अयोध्या में सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा, बोले- 500 सालों बाद यह एतिहासिक क्षण आया है

अयोध्याः भूमि पूजन पर न लगे कोरोना का साया, सभी का टेस्ट कराने की तैयारी- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget