एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या एयरपोर्ट में दिखाई देगी राम मंदिर की झलक, खंभों और इमारत पर होगी मंदिर जैसी नक्काशी

Ayodhya Airport News: अयोध्या में बन रहे एयरपोर्ट में राम मंदिर की झलक भी देखने को मिलेगी. इस एयरपोर्ट को इस तरह से बनाया जा रहा है कि इसका लुक भी राम मंदिर की तरह ही दिखाई देगा.

Ayodhya Airport News: मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की जन्मभूमि (Shri Ram Janmbhoomi) अयोध्या पहुंचने वालों और अयोध्या (Ayodhya) से दूसरे स्थानों को जाने वाले लोगों के लिए साल 2023 में बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है. उड़ान योजना के तहत बनाए जा रहे अयोध्या एयरपोर्ट का नाम श्री राम एयरपोर्ट होगा या कुछ और ये भले ही अभी तक तय नहीं हुआ है लेकिन ये तय है कि अगले साल अप्रैल में 300 पैसेंजर की क्षमता वाले प्रथम टर्मिनल का संचालन शुरू हो जाएगा. जबकि 3 टर्मिनल वाला अयोध्या एयरपोर्ट 2025 में बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा. अब इसे संयोग कहें या कार्य योजना का हिस्सा कि लोकसभा चुनाव के पहले श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम चरण का कार्य दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा और पूरा मंदिर 2025 में पूरा हो जाएगा यानि अयोध्या एयरपोर्ट और श्री राम जन्मभूमि मंदिर का संचालन लगभग एक साथ शुरू होगा और एक तरह दिखेगा भी.

अयोध्या एयरपोर्ट पर दिखेगी राम मंदिर की झलक
 अयोध्या एयरपोर्ट और श्री राम जन्मभूमि मंदिर में काफी कुछ समानता होगी. समय की बात करें तो लगभग एक ही समय दोनों चरणबद्ध रूप से पूरे होंगे. लुक की बात करें तो अयोध्या एयरपोर्ट काफी कुछ श्री राम जन्मभूमि मंदिर की तरह दिखाई देगा. एयरपोर्ट के खंभे हो यह फिर बुर्ज सभी कुछ इस तरह दिखाई देंगे जैसे श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ही रूप हो. इसके लिए बंसी पहाड़पुर के उस पत्थर का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे श्री राम जन्मभूमि मंदिर बन रहा है. यही नहीं खंभों और एयरपोर्ट की इमारत पर राम मंदिर की तरह की नक्काशी दिखाई देगी. यूं कहे कि एयरपोर्ट पर उतरते ही यात्रियों को अयोध्या के श्री राम मंदिर की झलक मिल जाएगी तो गलत नहीं होगा. 

एयरपोर्ट के मैनेजर ने दी ये जानकारी
अयोध्या एयरपोर्ट के मैनेजर राजीव कुलश्रेष्ठ ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक एयरपोर्ट उस जगह को दर्शाता है जहां के लिए वह स्थान प्रसिद्ध है. इसके पहले भी आपने एयरपोर्ट और उसके मॉडल देखे होंगे. जम्मू है, आगरा है उसमें भी हेरिटेज लुक को देने की कोशिश की गई है. तो नागरिक उड्डयन विभाग की तरफ से अयोध्या एयरपोर्ट को राम मंदिर की तर्ज पर हम लोग उतार रहे हैं. जो उसका फसाड आएगा उस फसाड में कॉलम आदि हम लोग इस तरह से दे रहे है जिसे बंसी पहाड़पुर स्टोन से बनाया जाएगा. अयोध्य एयरपोर्ट पर उतरते ही लोगों को पता चल जाएगा कि वो अयोध्या में हैं. 

अयोध्या के सांसद ने भी जताई खुशी

वहीं दूसरी तरफ अयोध्या से सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या जो प्रभु श्री राम की जन्मस्थली है, वहां भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है. दिसंबर 2023 तक  गर्भगृह तैयार हो जाएगा. इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जो अयोध्या में बन रहा है छोटे विमानों को भी उतरने की व्यवस्था है उसका भी निर्माण हो जाएगा. 2025 में जब भगवान राम का भव्य मंदिर बनेगा उसी अयोध्या का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी तैयार हो जाएगा. 

अयोध्या एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में तेजी
अयोध्या एयरपोर्ट का निर्माण इन दिनों तेजी से चल रहा है. पहले फेज में 2200 सौ मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे बनाया जा रहा है. इस स्थान पर पहले 1500 मीटर का छोटा सा रनवे था. जिस पर हेलीकॉप्टर और छोटे निजी विमान उतरते थे, अब इसी को विस्तार दिया जा रहा है और 3 चरणों में इसे पूरा किया जाएगा. अयोध्या का इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले टर्मिनल का निर्माण कार्य 31 मार्च 2023 तक पूरा हो जाएगा. इसमें 150 यात्रियों के आने-जाने की व्यवस्था होगी. 2025 में जब अयोध्या एयरपोर्ट पूरी तरह बन जाएगा और पूरी क्षमता से संचालन शुरू हो जाएगा तो लखनऊ एयरपोर्ट पर बढ़ रहा दबाव भी अयोध्या एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर कम किया जाएगा. 

Agnipath Scheme: 'अग्निपथ योजना' को लेकर विरोध की बीच सीएम योगी ने फिर दिया आश्वासन, कही ये बड़ी बात

राममंदिर के साथ बनकर तैयार होगा एयरपोर्ट
श्री राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में भगवान के विराजने और लोकसभा चुनाव के पहले अयोध्या एयरपोर्ट से डॉमेस्टिक फ्लाइट्स की उड़ान शुरू हो जाएगी यह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुल 821 एकड़ जमीन में फैला होगा. प्रथम चरण के लिए टर्मिनल बिल्डिंग और रनवे में 317 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी जिसके लिए अभी तक 323 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है. अभी तक 83 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण हो चुका है जबकि शेष जमीन की व्यवस्था में प्रशासन जुटा है. अयोध्या एयरपोर्ट का पहला टर्मिनल सबसे बड़ा होगा. उसके बाद दूसरा टर्मिनल होगा वही इसका तीसरा टर्मिनल पहले दो टर्मिनल से छोटा होगा. जिसमें एयरपोर्ट के सामान और कुछ और जरूरतों के सामान रखे जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Agnipath Protest: बुलंदशहर में जमकर हुआ विरोध प्रदर्शन, पुलिस फोर्स और PAC जवानों ने संभाला मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का दावा- धर्मेंद्र प्रधान के पास कोई छुपा राज तो नहीं जिसकी वजह से हटाया नहीं जा रहा
अखिलेश यादव का दावा- धर्मेंद्र प्रधान के पास कोई छुपा राज तो नहीं जिसकी वजह से हटाया नहीं जा रहा
राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन
राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने लिए रामपुर जाएगा सपा डेलीगेशन, ध्वस्तीकरण रोकने के लिए प्रशासन को देगा ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने लिए रामपुर जाएगा सपा डेलीगेशन, ध्वस्तीकरण रोकने के लिए प्रशासन को देगा ज्ञापन
Varanasi News: सावन माह में श्रद्धालुओं की आस्था से नहीं होगा खिलवाड़, कैंट रेलवे स्टेशन में नॉनवेज बिक्री पर रोक
सावन माह में श्रद्धालुओं की आस्था से नहीं होगा खिलवाड़, कैंट रेलवे स्टेशन में नॉनवेज बिक्री पर रोक

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
CJP के प्रोटेस्ट के बाद राहुल गांंधी के धरना पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'NDA सरकार…'
CJP के प्रोटेस्ट के बाद राहुल गांंधी के धरना पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'NDA सरकार…'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget