एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: 'अग्निपथ योजना' को लेकर विरोध के बीच सीएम योगी ने फिर दिया आश्वासन, कही ये बड़ी बात

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर युवाओं को आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को नौकरियों में प्राथमिकता मिलेगी.

Yogi Adityanath On Agnipath Scheme: केन्द्र सरकार की 'अग्निपथ योजना' को लेकर देश के कई राज्यों में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने एक बार फिर युवाओं को भरोसा दिया है. सीएम योगी ने अग्निपथ योजना के तहत सेना में चार साल सेवा देने वाले अग्निवीरों (Agniveer) को नौकरियों में प्राथमिकता दिए जाने का आश्वासन दिया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अग्निपथ योजना में शामिल होकर सशस्त्र बलों के लिए काम करने वाले युवाओं को पुलिस और अन्य विभागों में प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने अपील की कि छात्र किसी के बहकावे में न आएं. 

सीएम योगी ने दिया आश्वासन

अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे बवाल के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने नाराज युवाओं को आश्वासन देते हुए ट्वीट किया कि "युवा साथियो, 'अग्निपथ योजना' आपके जीवन को नए आयाम प्रदान करने के साथ ही भविष्य को स्वर्णिम आधार देगी. आप किसी बहकावे में न आएं. माँ भारती की सेवा हेतु संकल्पित हमारे 'अग्निवीर' राष्ट्र की अमूल्य निधि होंगे व उत्तर प्रदेश सरकार अग्निवीरों को पुलिस व अन्य सेवाओं में वरीयता देगी.

नौकरियों में प्राथमिकता का भरोसा

इससे पहले भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस योजना की तारीफ करते हुए कहा था कि 'अग्निपथ योजना' युवाओं को राष्ट्र व समाज की सेवा हेतु तैयार करेगी. उन्हें गौरवपूर्ण भविष्य का अवसर प्रदान करेगी.यूपी की सरकार आश्वस्त करती है कि 'अग्निवीरों' को सेवा के उपरांत पुलिस व पुलिस के सहयोगी बलों में समायोजित करने में प्राथमिकता दी जाएगी. 

आपको बता दें कि अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. इस योजना के तहत 17 साल से 21 के युवाओं को सेना में भर्ती किया जाएगा, ये युवा चार साल तक सेना में अपनी सेवा देंगे. इन्हें अग्निवीर कहा जाएगा. चार साल बाद 25 फीसद अग्निवीरों को स्थायी कर दिया जाएगा और बाकी सेवानिवृत्त हो जाएंगे. युवा चार साल बाद अपने भविष्य को लेकर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि इससे चार साल बाद वो एक बार फिर से बेरोजगार हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें- 

Agnipath Protest: बुलंदशहर में जमकर हुआ विरोध प्रदर्शन, पुलिस फोर्स और PAC जवानों ने संभाला मोर्चा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget