एक्सप्लोरर

यूपी में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच तेज, ATS की रडार पर गाजीपुर के 11 मदरसे

UP Madarsa News: उत्तर प्रदेश के लगभग 4 हजार से अधिक मदरसे योगी सरकार की रडार पर हैं. अब इन मदरसों के फंडिंग की जांच एटीएस करेगी, इसके लिए एटीएस ने अल्पसंख्यक विभाग से इन मदरसों की लिस्ट मांगी है.

Ghazipur News Today: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश के 4000 मदरसों की जांच एटीएस को सौंप गई है, जिसके बाद एटीएस ने इन मदरसों के फंडिंग की जांच शुरू कर दी है. इस संबंध शासन की तरफ से गाजीपुर जिले के अल्पसंख्यक विभाग को भी पत्र आया है. 

इस पत्र के आधार पर जिले के 11 मदरसे चिन्हित किए गए हैं, जो पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से बगैर मान्यता के संचालित किया जा रहे हैं. इन मदरसों की जांच की लिस्ट अल्पसंख्यक विभाग ने एटीएस को भेज दी है. अब एटीएस इन मदरसों के फंडिंग की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी.

विभाग ने ATS को सौंपी लिस्ट
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी ने बताया कि शासन के जरिये ऐसे मदरसे की लिस्ट मांगी गई थी, जो बगैर मान्यता के संचालित किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि गाजीपुर में इस तरह के 11 मदरसे चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने कभी भी मदरसे के मान्यता के लिए विभाग में पहल नहीं की और वह लगातार चल रहे हैं.

गाजीपुर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने इन मदरसों की जानकारी देते हुए बताया कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में से एक दिलदारनगर का मदरसा है, जो 1962 से लेकर अब तक बगैर मान्यता के संचालित हो रहा है. जिसमें मौजूदा समय में 262 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. 

इनके फंडिंग की होगी जांच
इसी तरह जिले के बहरियाबाद में स्थित अरबिया दारुल उलूम के पास भी मान्यता नहीं है, जिसमें 65 छात्र पढ़ते हैं और चार टीचर अध्यापन का कार्य करा रहे हैं. जहां पर कुरान और उर्दू की पढ़ाई होती है जो आम चंदे से चलता है. मदरसा दिनिया स्टीमर घाट जो 1931 से संचालित है, यहां 92 बच्चे और 9 टीचर हैं. यह भी आम चंदे से ही संचालित होता है. 

इसके अलावा मदरसा मसीहुल ताजपुर कुर्रा के पास भी मान्यता नहीं है, यहां 240 छात्र पढ़ते हैं और पांच टीचर हैं. इस मदरसे में उर्दू की पढ़ाई कराई जाती है और यह जन सहयोग से चलता है. मदरसा तेगिया बदरुल उलूम ताजपुर कुर्रा 2012 से संचालित होता है, यहां पर 80 बच्चे और पांच टीचर हैं. 

मदरसा दारुल उलूम तोगैया समसुल उलूम रेक्सहा में 36 बच्चे और तीन टीचर हैं. जामिया अरबिया हुसैनाबाद दिलदारनगर मदरसा 1962 से संचालित होता है, यहां पर 244 छात्र और 15 टीचर हैं. इसके अलावा मदरसा इस्लामिया अलावलपुर मदरसा, कासिमाबाद में 1997 से संचालित हो रहा है, यहां पर 70 बच्चे और चार टीचर हैं. इस मदरसे में भी कुरान, उर्दू, हिंदी और दूसरे विषय पढ़ाए जाते हैं.

दान और जनसहोयग से चल रहे मदरसे?
जिले के मुस्लिमपुर में स्थित 'बच्चों का घर' मदरसा 1999 से संचालित हो रहा है, इस मदरसे के पास भी मान्यता नहीं है और वर्तमान में यहां 42 बच्चे और चार टीचर हैं. मदरसा तजविरुल कुरान जमालपुर यूसुफपुर में भी 25 बच्चे पढ़ते हैं और यहां दो टीचर हैं. मदरसा जामिया उबेद दिया मोहम्मदाबाद गाजीपुर भी इस लिस्ट में शामिल है, जहां 12 बच्चे और दो टीचर हैं.

अल्पसंख्यक विभाग ने एटीएस को भेजी गई लिस्ट में मदरसा अरबिया कंजउल उलूम बहरियाबाद को भी शामिल किया है. यहां पर 70 बच्चे और 6 टीचर हैं. इन सभी मदरसों को आम लोगों से मिले दान और जन सहयोग से चलाई जाने की बात कही जा रही है. हालांकि इन मदरसा के प्रबंधकों के जरिये कभी भी मान्यता के लिए आवेदन तक नहीं किया गया.

ये भी पढ़ें: UP Politics: सपा प्रत्याशी के खिलाफ FIR दर्ज, एससी-एसटी एक्ट के तहत हुआ केस, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
Embed widget