एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा प्रत्याशी के खिलाफ FIR दर्ज, एससी-एसटी एक्ट के तहत हुआ केस, जानें क्या है मामला

UP ByElections 2024: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के बीच फूलपुर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पर एफआईआर हो गई है. सपा प्रत्याशी पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

UP News: फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उनके खिलाफ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने पर केस दर्ज हुआ है. सपा प्रत्याशी के खिलाफ प्रयागराज के गंगानगर जोन के सराय इनायत पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है.

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक राजकुमार गौतम ने एफआईआर दर्ज कराई है. दरअसल, सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था. इस इंटरव्यू के दौरान सपा प्रत्याशी ने कहा कि आजाद समाज पार्टी का प्रत्याशी यहां सिर्फ ..... और पासी जाति के वोटरों के दम पर लड़ना चाहता है.

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी भी इस वर्ग का वोट पाना चाहती है. उनके इस बयान पर बीएनएस की धारा 174 और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. हालांकि सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी ने बाद में इस पर अपनी सफाई पेश की थी और माफी भी मांगी थी.

मांगी थी माफी
सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी ने कहा था कि वह लंबे अरसे तक बहुजन समाज पार्टी में थे और उसी के संदर्भ में उन्होंने बातें कही थी. फिर भी अगर उनकी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह सार्वजनिक तौर पर माफी मांग रहे हैं. 

बता दें कि मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी तीन बार विधायक रह चुके हैं. इससे पहले वह 2002 और 2007 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर सोरांव विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे, जबकि साल 2012 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद साल 2017 में मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी ने प्रतापपुर विधानसभा सीट से बीएसपी प्रत्याशी के रुप में मैदान में उतरे और जीतकर विधानसभा पहुंचे.

UP Politics: भगवान कृष्ण का जिक्र कर सीएम योगी बोले- 'धर्म का मतलब पलायन नहीं होता'

मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी ने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले बीएसपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे. समाजवादी पार्टी ने फूलपुर सीट से मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी को बीते विधानसभा चुनाव में भी प्रत्याशी बनाया था. लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वह करीब ढाई हजार वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget