एक्सप्लोरर

आञ्जनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति को सेवा विस्तार, रामपुर में लोगों ने बांटी मिठाईयां

मुरादाबाद के कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति एक साल बढ़ने पर रामपुर में लोगों ने मिठाई बांट कर खुशी मनाई.

केंद्र सरकार ने वर्ष 2005 बैच के सिक्किम कैडर के आईएएस अधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह का यूपी में प्रतिनियुक्ति कार्यकाल एक साल के लिए फिर बढ़ा दिया है, अब वह अगस्त 2026 तक उत्तर प्रदेश में तैनात रहेंगे. प्रतिनियुक्ति कार्यकाल बढ़ने से पहले आञ्जनेय कुमार सिंह मुरादाबाद के मंडलायुक्त पद पर तैनात थे लेकिन 14 अगस्त को कार्यकाल पूरा होने पर वह डीएम मुरादाबाद अनुज सिंह को चार्ज देकर छुट्टी पर चले गए थे. अब एक बार फिर वह बृहस्पतिवार को मुरादाबाद के मंडलायुक्त का पद संभाल लेंगे.  

आञ्जनेय कुमार सिंह 2015 में सिक्किम कैडर से यूपी में प्रतिनियुक्ति पर आए थे. ये सातवीं बार है, जब आञ्जनेय कुमार सिंह का प्रतिनियुक्ति कार्यकाल केंद्र सरकार ने बढ़ाया है. यूपी में तैनाती के दौरान वह बुलंदशहर, फतेहपुर और रामपुर के जिलाधिकारी रह चुके हैं. इसके बाद उन्हें मार्च, 2021 में मुरादाबाद मंडल का मंडलायुक्त बना दिया गया था.

जिस विश्वविद्यालय में पढ़ते थे रामभद्राचार्य, भड़के वहां के छात्र, प्रेमानंद महाराज के समर्थन में कही ये बात

रामपुर में विशेष रूप से चर्चा में आए

आञ्जनेय कुमार सिंह रामपुर में अपने कार्यकाल के दौरान विशेष रूप से चर्चा में आए थे. फरवरी 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने आजम खां के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की थी. रामपुर में जिलाधिकारी रहते हुए उनके कार्यकाल में आजम खां के खिलाफ कई मामले दर्ज हुए. जिसके बाद आज़म खान को जेल जाना पड़ा और अभी भी वह सीतापुर जेल में बंद हैं. देर रात केंद्र सरकार से आञ्जनेय कुमार सिंह की यूपी में प्रतिनियुक्ति बढ़ाये जाने का पत्र आते ही रामपुर में लोगो ने मिठाई बांट कर खुशी मनाई. आञ्जनेय कुमार सिंह ब्रहस्पतिवार को मुरादाबाद के मंडलायुक्त का पद दोबारा ग्रहण करेंगे.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget