एक्सप्लोरर

इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, आरोपी को पता हो कि पीड़ित विशेष वर्ग का है तभी SC-ST एक्ट का मुकदमा

उत्तर प्रदेश की हाईकोर्ट ने मंगलवार को अहम आदेश दिया. एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज होने वाले मुकदमों के लेकर अहम फैसला सुनाया. इस आदेश के बाद तमाम मुकदमों की सुनवाई में नया मोड़ आ जाएगा

प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एससी-एसटी के तहत दर्ज होने वाले मुकदमों पर अहम फैसला दिया है. हाईकोर्ट का कहना है कि एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा तभी चलाया जाएगा, जबकि अपराध करते समय आरोपी को पता हो कि वह विशेष वर्ग का है. मुकदमा चलाने के लिये यह जरूरी है कि जानबूझकर अनुसूचित जाति के सदस्य के साथ अपराध किया गया हो. कोर्ट ने कहा कि यदि अपराध करने वाले को जानकारी नहीं है तो एससी-एसटी एक्ट के प्रावधान लागू नहीं होंगे. कोर्ट ने अनुसूचित जाति की बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी को राहत दी. कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मिली सजा से इस आधार पर आरोपी को बरी कर दिया.

इसे फैसले पर हाईकोर्ट ने जिला अदालत की उम्रकैद की सजा को घटाकर दस वर्ष कर दिया. अदालत ने अलीगढ़ के शमशाद की अपील पर यह आदेश दिया. जस्टिस पंकज नकवी और जस्टिस एसएस शमशेरी की पीठ ने यह फैसला सुनाया.

नहीं थी जानकारी पीड़िता एससी है

आपको बता दें कि अभियुक्त शमशाद के खिलाफ नौ वर्षीय पीड़िता की मां ने 15 अप्रैल, 2009 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट में लिखा गया कि अभियुक्त ने पीड़िता को बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म के साथ ही एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट पेश की. सेशन कोर्ट ने पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों को देखते हुए शमशाद को उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. बहस की गयी कि अभियुक्त को इस बात की जानकारी नहीं थी कि पीड़िता एससी है, इसलिए एससी-एसटी एक्ट के प्रावधान लागू नहीं होंगे.

आरोपी को रिहा कर दिया गया

कोर्ट ने कहा कि अभियोजन यह साबित करने में असफल रहा है कि अभियुक्त ने पीड़िता के साथ इसलिए अपराध किया कि वह एससी है. अभियुक्त पीड़िता को पहले से नहीं जानता था, इसलिए यहां एससी-एसटी एक्ट के प्रावधान लागू नहीं होंगे. सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों की नजीरें पेश कर सजा कम करने की मांग की गई. कोर्ट ने कहा कि घटना के वक्त अभियुक्त लगभग 20 साल का था. वह 12 वर्ष के करीब जेल में बिता चुका है. इस मामले में दस वर्ष की सजा भी पूरी हो चुकी है. कोर्ट ने जेल में बिताई गई अवधि को पर्याप्त सजा मानते हुए अभियुक्त को रिहा करने का आदेश दिया.

ये भी पढ़ें.

अब यूपी में गोकशी पर होगी दस साल की सजा, पांच लाख का जुर्माना...कैबिनेट में पारित हुआ संशोधित अध्यादेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
आगरा में 6 दिन बाद सुरक्षित घर लौटा 50 हजार का इनामी तोता 'माऊ', वकील साहब के घर लौटी खुशी
आगरा में 6 दिन बाद सुरक्षित घर लौटा 50 हजार का इनामी तोता 'माऊ', वकील साहब के घर लौटी खुशी
गौतमबुद्ध नगर में शराब के शौकीनों की बढ़ी संख्या, 3 महीने में ही गटक गए 54.06 लाख लीटर देसी दारू
गौतमबुद्ध नगर में शराब के शौकीनों की बढ़ी संख्या, 3 महीने में ही गटक गए 54.06 लाख लीटर देसी दारू

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget