एक्सप्लोरर

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्ञानवापी समेत तीन अहम मामलों में आज सुनवाई, चंदौली नरसंहार को लेकर भी लगी अर्जी

Court News: ज्ञानवापी विवाद समेत तीन अन्य मामलों में इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा. बांके बिहारी कॉरीडोर मामले में सुनवाई होगी. साथ ही चंदौली नरसंहार मामला भी सुना जाएगा.

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज यानी सोमवार को तीन अहम मामलों में सुनवाई होगी. कोर्ट ज्ञानवापी विवाद से जुड़ी पांच याचिकाओं पर सुनवाई करेगा. साथ ही मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में कॉरिडोर निर्माण को लेकर सरकार और मंदिर प्रबंधन के बीच चल रही तकरार पर सुनवाई होगी. वहीं पूर्वांचल के माफिया डान बृजेश सिंह के खिलाफ दाखिल अर्जी पर भी आज सुनवाई होगी.

ASI के सर्वेक्षण आदेश को चुनौती
वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद में दोपहर बाद सुनवाई होने की उम्मीद है. ज्ञानवापी विवाद से जुड़ी पांच याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट एक साथ सुनवाई कर रहा है. इनमें से तीन याचिकाएं 1991 में वाराणसी की अदालत में दाखिल किए गए केस की पोषणीयता से जुड़ी हुई हैं. 

1991 के मुकदमे में विवादित परिसर हिंदुओं को सौंप जाने और वहां पूजा अर्चना की इजाजत दिए जाने की मांग की गई थी. यह मुकदमा 1991 में वाराणसी की अदालत में दाखिल किया गया था. हाईकोर्ट को मुख्य रूप से यही तय करना है कि वाराणसी की अदालत इस मुकदमे को सुन सकती है या नहीं. 

चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर की सिंगल बेंच मामले में सुनवाई करेगी. अदालत ने पिछली सुनवाई में मुस्लिम पक्ष की आपत्ति को खारिज कर दिया था. मुस्लिम पक्ष ने तीन बार जजमेंट रिजर्व होने के बाद फिर से सुनवाई किए जाने के फैसले पर ऐतराज जताया था.

बांके बिहारी मंदिर कॉरीडोर मामले में सुनवाई
इसके अलावा मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण मामले में कोर्ट आज सुनवाई करेगा. आज की सुनवाई में भी यूपी सरकार और मंदिर की कमेटी की ओर से दलीलें पेश की जाएंगी. जिसमें कोर्ट को यह तय करना है कि कॉरिडोर का निर्माण सरकार के पैसे से होगा या फिर मंदिर के चढ़ावे और चंदे की रकम से होगा. 

सरकार मंदिर के चढ़ावे व चंदे की रकम से कॉरिडोर का निर्माण कराना चाहती है. जिसका मंदिर में पूजा कराने वाले सेवायत यानी पुजारी विरोध कर रहे हैं. सरकार की दलील है कि यह कॉरिडोर श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है. सरकार मंदिर के मैनेजमेंट में किसी तरह का दखल नहीं देना चाहती है. मंदिर से जुड़े सभी अधिकार लोगों को पहले की तरह ही मिलते रहेंगे. दूसरी तरफ तरफ मंदिर से जुड़े लोग कॉरिडोर को सरकार की दखलअंदाजी का हिस्सा बता रहे हैं.

चंदौली नरसंहार मामले में सुनवाई आज
वहीं, पूर्वांचल के माफिया डान व पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के खिलाफ दाखिल अर्जी पर भी आज सुनवाई होगी. चंदौली जिले में 37 साल पहले हुए नरसंहार मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. आज होने वाली सुनवाई में याची अधिवक्ता की ओर से ट्रायल कोर्ट में हुए साक्ष्य को सिलसिलेवार ढंग से पढ़ा जाएगा. पिछली सुनवाई पर याची अधिवक्ता की बहस पूरी नहीं हुई थी. याची की ओर से गवाही पढ़े जाने के बाद माफिया बृजेश सिंह के अधिवक्ता जवाब देंगे. चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर और जस्टिस अजय भनोट की डिवीजन बेंच सुनवाई कर रही है 

दरअसल चंदौली जिले में 37 साल पहले हुए सामूहिक नरसंहार में माफिया ब्रजेश सिंह पर 7 लोगों की हत्या का आरोप लगा था. ट्रायल कोर्ट और सेशन कोर्ट बृजेश सिंह को 2018 में बरी कर चुकी हैं. सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ हीरावती नाम की महिला ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है. हीरावती के पति, दो देवर और चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई थी. अपील में पीड़िता ने जिला कोर्ट वाराणसी के फैसले को चुनौती दी है. जिला कोर्ट ने 2018 में दिए गए अपने फैसले में सभी 13 आरोपियों को गवाहों के बयान में भिन्नता होने के कारण बरी कर दिया था. 

ये भी पढ़ें: Noida Rape: नोएडा की बड़ी सोसायटी में युवती के साथ डिलीवरी बॉय ने किया रेप, एनकाउंटर में घायल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
मुरादाबाद में सपा के पूर्व MLA पर FIR, करोड़ों की जमीन के गबन का आरोप
मुरादाबाद में सपा के पूर्व MLA पर FIR, करोड़ों की जमीन के गबन का आरोप
राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
'करोड़ों लोगों की अटूट आस्था...', राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?
'करोड़ों लोगों की अटूट आस्था...', राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget