एक्सप्लोरर

Noida Rape: नोएडा की बड़ी सोसायटी में युवती के साथ डिलीवरी बॉय ने किया रेप, एनकाउंटर में घायल

UP Crime News: नोएडा पुलिस ने रेप के आरोपी डिलीवरी बॉय को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास भी किया.

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की नोएडा (Noida) पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में ई-कॉमर्स कंपनी के एजेंट को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. आरोपी डिलीवरी बॉय पर कस्टमर के साथ रेप करने का लगा है. अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई है. 

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने रविवार को रेप के आरोप में ई-कॉमर्स प्रतिनिधि को गिरफ्तार किया. आरोपी को नोएडा की इकोविलेज-वन सोसायटी में युवती के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) (सेन्ट्रल नोएडा) हृदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपी सुमित शर्मा पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया. ये ई-कॉमर्स कंपनी का डिलीवरी बॉय है.

घर में अकेला पाकर की दरिंदगी
उन्होंने बताया कि सुमित 27 अक्टूबर को एक फ्लैट में सामान पहुंचाने गया था, वहां उसने एक युवती को अकेला पाकर उसके साथ मारपीट की एवं बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि युवती द्वारा शोर मचाने पर सुमित मौके से फरार हो गया था. युवती अपने मंगेतर से मिलने के लिए उसके फ्लैट में आई थी और वारदात के वक्त वह घर पर अकेली थी. कठेरिया ने बताया कि इस युवती की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी.

पिस्टल छीनकर भाग रहा था आरोपी 
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर सुमित को खैरपुर से गिरफ्तार कर, पुलिस जब उसे थाने ला रही थी, तब वह रास्ते में दरोगा भरत सिंह की सरकारी पिस्तौल छीनकर भाग गया. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम आरोपी को तलाशने में जुट गई और जब सुमित ने अपने आप को घिरा देखा तब उसने पुलिस टीम पर गोलियां चलायी.

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. कठेरिया ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी का बड़ा भाई मनोज बादलपुर क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है. पुलिस के मुताबिक सुमित भी आपराधिक प्रवृत्ति का है और वह पहले अवैध शराब बेचने के मामले में जेल जा चुका है. 

ये भी पढ़ें- 

IND Vs ENG: इकाना स्टेडियम में इस अंदाज में दिखे अखिलेश यादव, एक्टर वेंकटेश समेत कई VIP मेहमान आए नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget