एक्सप्लोरर

'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह

'गॉडजिला माइनस जीरो' और 'रामायण' के बीच बड़ा क्लैश होने वाला था. लेकिन अब भारत में ये टकराव टल गया है. दरअसल 'गॉडजिला माइनस जीरो' की रिलीज पोस्टपोन हो गई है.

जापानी फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' भारत में 6 नंवबर को रिलीज हो रही थी. इससे एक दिन पहले रणबीर कपूर स्टारर और नितेश तिवारी निर्देशित रामायण भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बड़े पर्दे पर महाक्लैश को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी. हालांकि अब ये क्लैश टल गया है. इसकी वजह भी सामने आ गई है.

क्यों भारत में टला 'गॉडजिला माइनस जीरो' का 'रामायण' से क्लैश?
दरअसल 'लेट्स सिनेमा' की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में आईमैक्स स्क्रीन अवेलेबल न होने की वजह से  जापानी मॉन्स्टर फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है. यह स्थिति तब सामने आई है जब दोनों फिल्में न केवल दर्शकों को अपनी ओर खींचने के लिए, बल्कि प्रीमियम-फॉर्मेट स्क्रीन पाने के लिए भी एक-दूसरे को टक्कर देने की तैयारी कर रही थीं.

बता दें कि 'गॉडजिला' आईमैक्स में शूट होने वाली पहली जापानी फिल्म है, वहीं निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण राइज ऑफ अ लीजेंड' भी उसी वीकेंड पर रिलीज़ होने वाली है और इसे भी आईमैक्स में रिलीज़ किया जाना है.

नई डेट पर हो रहा विचार
वहीं 123तेलुगु की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन का काम देख रही कंपनी पीवीआर आईएनओएक्स पिक्चर्स, फिल्म के लिए नई रिलीज डेट पर विचार कर सकती है, ताकि देश में इसे ज्यादा स्क्रीन मिल सकें. हालांकि, अभी तक रिलीज टलने या नई तारीख के बारे में कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है

वहीं अगर रिपोर्ट सच हैं और 'गॉडजिला माइनस जीरो' की रिलीज भारत में टल गई है तो इस फिल्म के पास कुछ ही हफ्तों का समय है, क्योंकि इसके बाद इसे प्रीमियम फॉर्मेट्स के लिए और ज्यादा कंप्टीशन का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल 'एवेंजर्स डूम्सडे' और 'ड्यून पार्ट थ्री' जैसी फिल्में पहले ही दिसंबर में अपनी रिलीज के लिए प्रीमियम फॉर्मेट्स बुक कर चुकी हैं.

'गॉडजिला माइनस जीरो' के बारे में
ताकाशी यामाजाकी द्वारा निर्देशित, 'गॉडजिला माइनस जीरो' साल 2023 की फिल्म 'गॉडजिला माइनस वन' का अगला पार्ट है. यह फिल्म 3 नवंबर को जापान में रिलीज होने वाली है, और 6 नवंबर से इसे उत्तरी अमेरिका के सिनेमाघरों में भी दिखाया जाएगा. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'ईठा' से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रहीं श्रद्धा कपूर, इस दिन आएगा ट्रेलर
इस दिन रिलीज होगा 'ईठा' का ट्रेलर, बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएंगी श्रद्धा कपूर
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, एडवांस बुकिंग में बना डाला साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget