एक्सप्लोरर

Aligarh News: 21 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट में अलीगढ़ का ये विश्वविद्यालय भी शामिल, छोटी सी दुकान से हुई थी शुरुआत

UP News: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा देश में चल रही 21 फर्जी यूनिवर्सिटी (Fake University) की लिस्ट जारी की है. जिसमें अलीगढ़ की नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी भी शामिल है.

Aligarh News: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) द्वारा देश में चल रही 21 फर्जी यूनिवर्सिटी (Fake University) की लिस्ट जारी की गई है. जिसमें सबसे ज्यादा फर्जी यूनिवर्सिटी यूपी और दिल्ली में है. वहीं फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट में शामिल एक यूनिवर्सिटी अलीगढ़ (Aligarh) में भी है. जिसका नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी है. ये यूनिवर्सिटी अलीगढ़ के अचल ताल क्षेत्र में स्थित है. वहीं एबीपी न्यूज की टीम अचल ताल क्षेत्र में पहुंची और वहां जानकारी ली कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी आखिर कहां चलती है और इसे कौन चलाता है.

छोटी सी दुकान में चलती थी यूनिवर्सिटी

आपको जानकर हैरानी होगी कि अचल ताल क्षेत्र में आर्य समाज मंदिर के बाहर छोटी सी दुकान में शास्त्री दवाखाना चलाने वाले श्याम सुंदर शर्मा ही नेताजी सुभाष चंद्र यूनिवर्सिटी के कुलपति थे और इसी छोटी सी दुकान में ही 1985 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी संचालित किया करते थे. लेकिन कई साल पहले 1990 में जब इनको यूजीसी से मान्यता नहीं मिली तो पुलिस ने इनकी यूनिवर्सिट बंद करा कर इनको जेल भी भेजा था. उसके बाद वो जमानत पर बाहर आए और अपना दवाखाना चला रहे हैं. लेकिन उसके बाद से यूजीसी द्वारा फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट में नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी का नाम लगातार आ रहा है.

UP Politics: 'PM ने कहा नाले में पाइप लगा दो गैस बनाई जा सकती है लेकिन...', अखिलेश का पीएम मोदी पर तंज

ये है पूरा मामला

फर्जी यूनिवर्सिटी के कुलपति रहे श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि, ये बात बहुत पुरानी है. साल 1985 में मैं समाज कल्याण मंत्रालय से एक प्रशिक्षण लेकर आया था. समाज सेवा के लिए और मैंने अच्छे काम करने के उद्देश्य से ये प्रोजेक्ट हाथ में लिया. मैंने डीएम महोदय को एक एप्लीकेशन दी और उनसे परमिशन ली. उसके बाद उन्होंने दूसरे अधिकारी के पास भेजा. दूसरे अधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट की ओर संकेत किया. उसके बाद एसएसपी महोदय को भी एप्लीकेशन दी. लेकिन 1990 के आसपास इस केस को अदालत में भेज दिया गया और मैं 14 दिन जेल में भी रहा. फिर साल 1990 में ही ये बंद हो गई. लेकिन केस अभी भी अदालत में है और मैं अदालत का सम्मान करता हूं. उन्होंने बताया कि, 90 से पहले जो राष्ट्रपति महोदय का पत्र मानव संसाधन विकास मंत्रालय को गया.तब उन्होंने मुझे डीम्ड यूनिवर्सिटी बनाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया और ये कहा कि तुम यूजीसी से इस विषय में मान्यता के लिए संपर्क करो. क्योंकि यूजीसी को मान्यता देने का अधिकार है मैंने अप्लाई किया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया.

दोबारा ऐसा हुआ तो होगी कार्रवाई

वहीं अचल ताल क्षेत्र में ही कंप्यूटर सेंटर चलाने वाले मुकेश विमल का कहना था कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी का अचल ताल पर ऑफिस हुआ करता था. ये यूजीसी ने बहुत अच्छी पहल की है कि इस प्रकार की यूनिवर्सिटी को फर्जी दायरे में लाया गया है. वहीं जब हमने फर्जी यूनिवर्सिटी को लेकर अलीगढ़ के डीआईओएस से बात की तो उन्होंने बताया कि ये मामला मेरी जानकारी में आया है कि सुभाष चंद्र बोस ओपन यूनिवर्सिटी के नाम से अलीगढ़ में कुछ वक्त पहले एक यूनिवर्सिटी संचालित थी. उसके खिलाफ कार्रवाई हुई और उसको बंद करा दिया गया है. आज की तारीख में ये संचालित नहीं है. अगर ऐसा फिर भी हुआ तो उसके खिलाफ दोबारा कार्रवाई होगी.

Hardoi News: हरदोई में किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गर्रा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद
संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद
100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र
सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget