एक्सप्लोरर

Hardoi News: हरदोई में किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गर्रा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर गर्रा नदी में गिर गई. इसपर 25-30 किसान सवार थे जिनमें से 13 को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जब यहां की गर्रा नदी में एक ट्रैक्टर ट्रॉली (Tractor Trolly) अनियंत्रित होकर गिर गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस ट्रैक्टर ट्रॉली में 25-30 किसान सवार थे. घटना की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य़ शुरू किया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जाहिर किया है.

खीरा बेचकर अपने गांव लौट रहे थे किसान

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली के नदी में गिरने पर छह किसानों ने तैरकर अपनी जान बचाई. राहत कार्य के लिए गोताखोरों और नाव को लगाया गया है और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि किसान खीरा बेचने के लिए पाली क्षेत्र आए थे और खीरा बेचकर अपने गांव वापस चले गए. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि 13 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि बाकियों की तलाश की जा रही है. वहीं अधिकारियों का कहना है कि छह या उससे अधिक किसान लापता है. उधर, घटना पर सीएम कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया है. ट्वीट में लिखा गया है, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हरदोई में ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरने के हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पहुंचकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं.'

Auraiya News: CISF भर्ती के दौरान तेज धूप में बेहोश हुए चार अभ्यर्थी, एक की इलाज के दौरान मौत

राहत कार्य में जुटी हुई है टीम

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली जब गर्रा नदी के पुल को पार कर रही थी तब इसका एक पहिया खुल गया जिससे यह अनियंत्रित हो गई. अनियंत्रित होने के बाद यह पुल के रेलिंग को तोड़ती हुई नदी में गिर गई. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार घटना पर नजर बनाए हुए हैं. लगातार राहत कार्य़ जारी है. 

ये भी पढे़ं -

Prayagraj News: स्पा सेंटर में लड़की से मसाज कराते दिखा दारोगा, वीडियो वायरल होने पर SSP ने लिया एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget