एक्सप्लोरर

Deoria Murder Case: देवरिया पहुंचे अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- 'न्याय के लिए है एक चुनौती'

Deoria Murder Case News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देवरिया घटना पर कहा कि यदि अधिकारियों को निलंबित करना पड़ा है तो सरकार ये बात स्वीकर कर रही है कि इस मामले में अधिकारियों की नाकामी रही है.

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सोमवार (16 अक्टूबर) को देवरिया पहुंचा. यहां पर उन्होंने देवरिया हत्याकांड के मृतकों को श्रद्धांजलि दी और इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देवरिया घटना पर कहा कि "जो सरकार शून्य सहिष्णुता की बात करती थी, उसे कई अधिकारियों को निलंबित करना पड़ा. यदि अधिकारियों को निलंबित करना पड़ा है तो सरकार ये बात स्वीकर कर रही है कि इस मामले में अधिकारियों की नाकामी रही है. वहीं सपा अध्यक्ष ने कहा कि देवरिया कांड शासन-प्रशासन और न्याय के लिए एक चुनौती है."

बता दें कि अखिलेश यादव ने देवरिया के ग्राम फतेहपुर में हुई घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों से संवेदना प्रकट की. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि "मैं मानता हूं डीएम ने जो बात कही कि रिटेलिएशन में घटना हुई. प्रेम यादव की जान नहीं जाती तो किसी की जान नहीं जाती. आखिरकार सरकार क्यों इस बात को छुपाना चाहती है कि प्रेम यादव को बुलाकर के मारा और किसने मारा. आप बताइए क्या सुल्तानपुर में एक ब्राह्मण डॉक्टर को ड्रिल से नहीं मार दिया, क्या उनके परिवार के बच्चों को आपने गले लगाया?"

इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि "वो परिवार नहीं मिलना चाहता वो उसकी भावना है, हो सकता है उसके बेटे की भावना ना भी हो, कुछ नेता है जो उसको समझा रहे होंगे. जब बुलडोजर से किसी की मां बेटी को जला दिया गया आप उस परिवार से मिलने नहीं गए, उस बेटे को सरकार ने ठंड में नंगा किया था, मैं तो कहता हूं उस बेटे से क्यों नहीं मिलते हो जाकर. मैं आर्थिक सहायता इस परिवार की और अगर वो परिवार कहेगा तो उस परिवार की भी करूंगा."

वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि "योगी की सबसे बड़ी परिभाषा यही है जो दूसरों के दुःख को अपना दुःख समझे. मुख्यमंत्री को किसी के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए, वो मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के हैं किसी भी घटना से राजनीतिक लाभ नहीं लेना चाहिए."

UP Politics: रालोद की सभा में पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ, जयंत चौधरी का ऐसा था रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget