एक्सप्लोरर

UP Politics: रालोद की सभा में पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ, जयंत चौधरी का ऐसा था रिएक्शन

UP News: मेरठ में रालोद की तरफ से एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल विजेता पारुल चौधरी को सम्मानित करने कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान रालोद मुखिया जयंत चौधरी भी मौजूद थे.

UP News: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के कार्यक्रम में उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई जब मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की गई. इस कार्यक्रम में रालोद विधायक के साथ रालोद प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) भी बैठे थे. जयंत चौधरी के सामने उत्तर प्रदेश सरकार की खेल नीति को सराहना मिली. भरी सभा में पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ से जयंत चौधरी और विधायक सन्न रह गए. जयंत चौधरी मेरठ (Meerut) के इकलौता गांव पहुंचे थे. रालोद की तरफ से पारुल चौधरी को सम्मानित करने कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. एशियन गेम्स (Asian Games) 2023 में गोल्ड मेडल विजेता पारुल चौधरी (Parul Chaudhary) ने रालोद नेताओं की मौजूदगी में मोदी और योगी की तारीफ की.

जयंत चौधरी के सामने पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ 

पारुल चौधरी ने कहा कि भारत सरकार से खिलाड़ियों को बहुत मदद मिल रही है. उत्तर प्रदेश सरकार की खेल के लिए पॉलिसी भी बहुत अच्छी है. उससे हमें बहुत ज्यादा मोटीवेशन मिलता है. मुख्यमंत्री योगी ने मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करने वालों के लिए डिप्टी एसपी की नौकरी और तीन करोड़ रुपए इनाम देने का एलान किया. खिलाड़ियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की पॉलिसी बहुत अच्छी है. रालोद के कार्यक्रम में पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ से जयंत चौधरी असहज हो गए. बता दें कि जयंत चौधरी की पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है.

रालोद की तरफ से आयोजित किया गया था सम्मान समारोह

ऐसे में रालोद पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पारुल चौधरी के दिल की आवाज है या उन्होंने किसी के कहने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की शान में कसीदे पढ़े हैं. हालांकि पारुल चौधरी ने जयंत चौधरी की भी समय निकालने के लिए सराहना की. उन्होंने कहा कि सम्मान मिलने से खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है. 

UP Politics: पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने पर जयंत चौधरी का पलटवार, रालोद मुखिया के बयान से सियासी हलचल तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget