एक्सप्लोरर

गोरखपुर में NEET छात्र की हत्या पर भड़के अखिलेश यादव ने सरकार से मांगा जवाब, CM योगी आदित्यनाथ पर भी उठाए सवाल

Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश स्थित गोरखपुर में पशु तस्करों द्वारा एक छात्र को कथित तौर पर गोली मारने के मामले में अब सियासत भी शुरू हो गई है.

उत्तर प्रदेश स्थित गोरखपुर में पशु तस्करों द्वारा 19 वर्षीय दीपक की हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य सरकार को घेरते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी सवाल उठाए हैं. यूपी के पूर्व सीएम ने दावा किया है कि पशु तस्करों को सरकार और प्रशासन दोनों से संरक्षण मिला हुआ है.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर कन्नौज सांसद ने लिखा कि गोरखपुर में शासनिक-प्रशासनिक मिलीभगत से सत्ता संरक्षित पशु तस्करों के ख़िलाफ़ जनता का जो गुस्सा फूटा है उसकी ज़िम्मेदार भाजपा सरकार ख़ुद है. जिन पशु तस्करों ने युवक की जान ले ली है उनको बचाने के लिए पुलिस आएगी तो तस्करी के इस कुकृत्य में सत्ताधारियों की साँठगाँठ का भंडाफोड़ होगा ही और जनता आक्रोशित भी होगी. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिखे बिना अकिलेश ने लिखा कि अगर उप्र के ‘मुख्यनगर’ में ऐसा हो रहा है तो इसका मतलब है कि इस गोरखधंधे में किसी की मुख्य साझेदारी है या उसके हाथ से ये नगर भी निकल गया है और पूरे उप्र की तरह यहाँ भी अपराध चरम पर है और यहाँ भी अपराधियों का ही सिक्का चल रहा है. दोनों हालातों में ये ‘मुख्य नाकामी’ है.

देहरादून में बादल फटने से टोंस नदी उफान पर, NDRF ने बच्चे को यूं बचाया, देखें VIDEO

सपा नेता ने लिखा कि मृतक के पीड़ित परिजनों को न्याय मिले.  भाजपा जाए तो इंसाफ़ आए! उधर सूत्रों का दावा है कि गोरखपुर घटना में दो पिकअप से 6 गो तस्कर सवार थे. तस्कर रामपुर ,संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर और बिहार के गोपालगंज के रहने वाले थे. दावा है कि बिहार के गोपालगंज के गो तस्कर गैंग के तीन सदस्य इस घटना में शामिल थे.

वहीं गोरखपुर पुलिस के एसएसपी नैयर ने कहा है कि युवक की मौत गोली लगने से नहीं हुई है. पुलिस का दावा है कि तस्करों ने डीसीएम से युवक को धक्का दे दिया जिसके बाद उसे चोट आई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget