एक्सप्लोरर

आगरा-हाथरस रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक और पिकअप की भिड़ंत में तीन की मौत

UP News: आगरा हाथरस मार्ग पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, तेज रफ्तार पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. इस घटना में तीन में लोगों की मौत हुई है.

Agra Road Accident: आगरा-हाथरस मार्ग पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पिकअप वाहन बुरी तहर से क्षतिग्रस्त हो गए और यात्री फंस गए. बताया गया कि हाथरस की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की आमने सामने की भिड़ंत हो गई. सुबह हुए हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई. ट्रक और पिकअप की भिड़ंत इतनी भीषण थी पिकअप के परखच्चे उड़ गए. हादसे में पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

इस घटना में पिकअप में सवार लोग फंस गए जिसके बाद स्थानीय लोगो ने कड़ी मेहनत के बाद बाहर निकाला. इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए. भीषण सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जहां तीन लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि तीन लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. 

पुलिस ने रास्ते हटवाया क्षतिग्रस्त वाहन
जानकारी के मुताबिक, आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के पीली पोखर पर आगरा हाथरस मार्ग पर हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रक हाथरस की ओर से आ रहा था, जबकि पिकअप आगरा से हाथरस की ओर जा रही थी. तभी अचानक आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसके चलते दर्दनाक हादसा हो गया. हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए. भीषण हादसे में पिकअप में आगे बैठे लोग बुरी तरह से फंस गए जिन्हें कड़ी मेहनत के बाद बाहर निकाला गया और अस्पताल भिजवाया गया. हादसे में क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को पुलिस ने क्रेन की मदद से बीच रास्ते से हटाया.

सड़क हादसा इतना भीषण था कि जोरदार टक्कर की आवाज सुन आस पास के ग्रामीणों ने मौके की ओर दौड़ लगा दी और पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया . थाना प्रभारी खंदौली राकेश चौहान ने बताया कि सुबह आगरा हाथरस मार्ग पर ट्रक और पिकअप का एक्सीडेंट हुआ था जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पुलिस द्वारा राहत बचाव कार्य किया गया, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: लखनऊ चारबाग स्टेशन पर यात्रियों की टिकट जांच रही थी फर्जी महिला TTE, ID कार्ड देखा तो सब हो गए हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget