एक्सप्लोरर

लखनऊ चारबाग स्टेशन पर यात्रियों की टिकट जांच रही थी फर्जी महिला TTE, ID कार्ड देखा तो सब हो गए हैरान

Lucknow Fake TTE Arrest: लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर फर्जी महिला टीटीई को गिरफ्तार किया गया है. ये महिला स्टेशन पर यात्रियों की टिकट चेक कर रही थी, रेलवे कर्मचारियों को शक हुआ तो उसकी पोल खुल गई.

Lucknow Fake TTE Arrest: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने एक फर्जी महिला टीटीई को गिरफ़्तार किया है. ये महिला रेलवे स्टेशन पर हाथ में कॉपी-पैंसिल लेकर  यात्रियों की टिकट चेक कर रही थी. महिला ने गले में रेलवे का आई कार्ड भी पहना था. लेकिन जब रेलवे कर्मचारियों को उस पर शक हुआ तो उसकी पोल खुल गई. 

इस युवती का नाम काजल सरोज है, बताया जा रहा है ये महिला चारबाग रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में यात्रियों से उनकी टिकट चेक कर रही थी. उसने बाकायदा रेलवे की ड्रेस, कोट, गले में लाल रंग टाई और आईकार्ड पहना हुआ था ताकि उसे काई पहचान नहीं सके. उसे देखकर जब दूसरे रेलकर्मियों का शक हुआ तो स्टेशन अधीक्षक अरविंद बघेल ने उससे पूछताछ की तो महिला के आईकार्ड पर जो कर्मचारी संख्या उसका तैनाती स्थल और तमाम चीज़े लिखी हुई थी वो सब फर्जी थी.

यात्रियों की टिकट चेक रही थी फर्जी टीटीई
बताया जा रहा है कि स्टेशन अधीक्षक को मंगलवार को सुबह नौ बजे इस बात की सूचना मिली कि कोई महिला टीटीई की ड्रेस पहनकर टिकट चेक कर रही है. जिसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने उसका आईकार्ड मांगा, जिस पर उसका नाम काजल सरोज लिखा था. उसके पिता का नाम छोटेलाल सरोज और घर का पता ग्राम मालेपुर, संत रविदास नगर भदोही का छपा था. इसके साथ ही कर्मचारी नंबर 20137081345 अंकित था. जब इसकी जांच की गई तो टीटीई चेकिंग कैडर में इसकी कोई जानकारी नहीं मिली. 

जिसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने महिला आरक्षी को बुलाया और उसे थाना जीआरपी को सुपुर्द कर दिया. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.  स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि उन्हें स्टेशन पर ही एक कर्मचारी ने शक होने पर शिकायत की थी.

सीएम योगी के मौलवी और कठमुल्ला वाले बयान पर अखिलेश यादव बोले- 'जो जुबान पर लगाम नहीं लगा सकते...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget