एक्सप्लोरर

प्रयागराज: जानिये, पुलिस इंस्पेक्टर ने कस्टडी में ऐसा क्या किया, जिससे भड़क उठीं सांसद संजय सिंह की पत्नी

हाथरस की घटना पर प्रयागारज में आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही थी. लेकिन इसी दौरान प्रदर्शन में शामिल आप सांसद संजय सिंह की पत्नी के साथ अश्लील हरकत हुई और आरोप लगा है एक इंस्पेक्टर पर.पढ़ें पूरा मामला.

प्रयागराज. हाथरस मामले पर संगम नगरी प्रयागराज में प्रदर्शन कर रही आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह को पुलिस हिरासत में लेने के बाद एक पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा उनसे बदसलूकी किये जाने और आपत्तिजनक हरकत किये जाने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि पुलिस इंस्पेक्टर पहले अनीता सिंह के सीने पर दो बार हाथ मारता है. उसके बाद उनके हाथ को टच करता है और बाद में कई बार बालों को सहलाता नज़र आ रहा है.

पुलिस इंसपेक्टर पर बदसलूकी का आरोप

सांसद संजय सिंह की पत्नी ने भी पुलिस इंस्पेक्टर पर गलत इरादे से बार बार छूने, बालों को सहलाने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि जब एक सांसद की पत्नी के साथ सरेआम पुलिस इंस्पेक्टर इस तरह की हरकतें कर रहा है तो ऐसे अधिकारी किसी मामले में पीड़ित महिलाओं के साथ अकेले में क्या हरकत करते होंगे? आम आदमी पार्टी ने भी पुलिस इंस्पेक्टर पर सांसद की पत्नी अनीता सिंह के साथ आपत्तिजनक हरकत किये जाने और गलत इरादे से बार बार छूने का गंभीर आरोप लगाते हुए इस पर कड़ा एतराज जताया है और वीडियो के साथ बड़े अफसरों व सीएम से शिकायत करने की बात कही है.

प्रदर्शन के दौरान हुई घटना

दरअसल यह वीडियो आज दोपहर प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके का है. यहां आम आदमी पार्टी हाथरस की घटना को लेकर प्रदर्शन कर रही थी. प्रदर्शन में पार्टी सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह भी हाथ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर लिए शामिल थीं. नारेबाजी करते हुए आप कार्यकर्ता जब आगे बढ़ने लगे तो उनकी पुलिस से तीखी झड़प हुई. इस दौरान भी अनीता सिंह व दूसरी महिला कार्यकर्ताओं को रोकने व गिरफ्तार करने में महिला पुलिस के साथ पुरुष वर्दी वाले भी शामिल रहे. धक्का मुक्की में महिला कार्यकर्ता सड़क पर भी गिर गईं. पुलिस ने जब अनीता सिंह समेत पैंतीस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उन्हें प्रिजन वैन में डाला तो अनीता सिंह गेट पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगीं. वैन में उनके ठीक पीछे सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह खड़े हुए थे.

अब उठ रहे हैं सवाल

सामने आए वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि इंस्पेक्टर रवींद्र ने दो बार पीछे से अनीता सिंह के सीने को टच करने की कोशिश की. वह एक बार उनका दुपट्टा भी पकड़ते हैं और उसे पीछे करते हैं. बाद में वह उनके हाथों को छूते हैं और आखिर में तो वह सारी मर्यादा ही पार कर जाते हैं. वह दो बार अनीता सिंह के सर पर हाथ रखकर बालों को सहलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. सवाल यह है कि कई महिला पुलिस कर्मियों के रहते इंस्पेक्टर रवींद्र को महिला कार्यकर्ताओं के बीच घुसने की क्या ज़रुरत थी? अगर उन्हें गिरफ्तार किये गए लोगों को जबरन वैन में डालना था तो वह पीछे क्यों गए? वीडियो में जो कुछ नज़र आ रहा है, वह कतई मर्यादित व सभ्य व्यवहार नहीं है. इसीलिये खुद सांसद की पत्नी और उनकी पार्टी ने इंस्पेक्टर के इस व्यवहार को सीधे तौर पर छेड़खानी व अश्लील हरकत जैसा बताते हुए इसे लेकर आवाज़ उठाई है.

ये भी पढ़ें.

Hathras Gangrape Case: परिवार को धमकी देने वाले हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार के बारे में जानिये, ये रही पूरी जानकारी

हाथरस में प्रशासनिक लापरवाही: सीएम योगी नाराज, DM, SP समेत कई अफसरों पर गिर सकती है गाज, गृह विभाग में हो रहा मंथन

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget