एक्सप्लोरर

हाथरस में प्रशासनिक लापरवाही: सीएम योगी नाराज, DM, SP समेत कई अफसरों पर गिर सकती है गाज, गृह विभाग में हो रहा मंथन

DM, SP से लेकर नीचे तक के कईं पुलिस प्रशासनिक अफसरों पर गाज गिर सकती है. कार्रवाई को लेकर गृह विभाग में मंथन हो रहा है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई गैंगरेप और हत्या की घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा है. हर तरफ लोग यूपी की योगी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं. इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि इस मामले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. पीड़िता के परिवार का आरोप है कि उनकी अनुमति के बिना आध रात को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया.

हाथरस में प्रशासन का रवैया इतना खराब है कि कल वहां के डीएम खुद पीड़िता के परिवार को धमकाने पहुंच गए. अब खबर है कि DM, SP से लेकर नीचे तक के कईं पुलिस प्रशासनिक अफसरों पर गाज गिर सकती है. कार्रवाई को लेकर गृह विभाग में मंथन हो रहा है. आज शाम तक बड़ी कार्रवाई सम्भव है.

बता दें कि रेप पीड़िता के पूरे गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनाती कर दी गई है. हर रास्ते को बंद कर दिया गया है और मीडिया समेत किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव के अंदर जाने की अनुमति नहीं है.

आलम यह है कि हाथरस में गैंगरेप पीड़िता के परिवार का पक्ष जानने गई एबीपी न्यूज़ की टीम के साथ यूपी पुलिस ने बदसलूकी की. पुलिस ने पहले तो एबीपी न्यूज़ की टीम को गांव में जाने से रोका, फिर कैमरे का वायर निकालने की कोशिश की. एबीपी न्यूज़ की रिपोर्टर प्रतिमा मिश्रा ने जब पुलिस से पूछा कि किसके आदेश से उन्हें रोका जा रहा है तो पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की. बाद में ABP न्यूज़ रिपोर्टर को पुलिस गाड़ी में जबरन बैठाकर ले गई. पुलिस की बदसलूकी का आलम यहीं नहीं रुका और एक पुलिस अधिकारी ने संवाददाता को चोर तक कह दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget