एक्सप्लोरर

Aligarh News : अलीगढ़ में मां के प्रेमी ने बेटी को चौथी मंजिल से फेंका, मौत, जानिए पूरी कहानी

Aligarh News : पुलिस सीओ श्वेताभ पांडे ने बताया कि क्वार्सी थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि नगला मल्हा मोहल्ले में एक बच्ची को तीसरी मंजिल से फेंक दिया गया है, इससे उसकी मौत हो गई है.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला मल्हा में देर शाम प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी ने प्रेमिका की 16 साल की बेटी को चौथी मंजिल से धक्का मार दिया.इससे उसकी मौत हो गई.इस मामले में पुलिस ने मृतक लड़की की मां और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

कहां का रहने वाला है पीड़ित का परिवार

मृतक यासमीन पुत्री बब्बू मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी.उसका परिवार पिछले 25 साल से अलीगढ़ में ही किराए पर नगला मल्हा में रह रहा है. एक महीना पूर्व बब्बू की शराब पीने के कारण मौत हो गई थी. बब्बू की पत्नी साजिया का आरिफ नाम के युवक से प्रेम संबंध चल रहा था. आरिफ का साजिया के घर आना-जाना लगा रहता था.

UP Election 2022: अमित शाह का दावा- यूपी में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी BJP, अखिलेश यादव पर लगाया बड़ा आरोप

दोनों के संबंधों की भनक बेटी यासमीन को लग गई थी. इस वजह से वो नाराज रहती थी. बुधवार को साजिया का प्रेमी आरिफ उससे मिलने आया था. इस पर यासमीन ने उसे बताया कि मम्मी घर पर नहीं है.जबकि आरिफ ने प्रेमिका साजिया की आवाज सुन ली थी.मना करने की बात पर आरिफ इतना खूंखार हो गया कि उसने यासमीन के साथ तुरंत मारपीट शुरू कर दी. इससे बचते हुए यासमीन चौथी मंजिल पर पहुंच गई.पीछे से आरिफ भी वहां पहुंच गया.वह यासमीन के साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगा. 

इस मामले में पुलिस का क्या कहना है?

यासमीन ने कहा इस बात को मैं सबको बताऊंगी.इसके बाद आरिफ ने यासमीन को ऊपर चौथी मंजिल से धक्का मार कर गिरा दिया. यासमीन के नीचे गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. काफी भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. 

पुलिस ने साजिया और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.अवैध संबंधों के चलते बेटी की हत्या का मुकदमा थाना क्वार्सी में पंजीकृत किया गया है.मृतक यासमीन के बहनोई शाकिब ने बताया कि 1 साल से साजिया के आरिफ से अवैध संबंध थे. इस कारण यासमीन की हत्या उसके मां के प्रेमी ने ऊपर से फेंक कर दी. आरोपी प्रेमी आरिफ रसलगंज मछली वाली गली का निवासी बताया जा रहा है.

UP Election: रवि किशन ने किया गोरखपुर में इतनी सीटें जीतने का दावा, कहा- यूपी में 300 पार करेगी बीजेपी

वहीं सीओ श्वेताभ पांडे ने बताया कि क्वार्सी थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि नगला मल्हा मोहल्ले में एक बच्ची को तीसरी मंजिल से फेंक दिया गया है, इससे उसकी मौत हो गई. इस संदर्भ में पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि लड़की के पिता की कुछ सालों पहले मृत्यु हो गई थी, उसकी मां के किसी से परिचय था. कल इनके मध्य कुछ विवाद हुआ.इसमें आरिफ नाम के व्यक्ति ने लड़की को छत से फेंक दिया.इससे उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई थी. लड़की की मां और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों को जेल भेजा जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget