एक्सप्लोरर

UP Election: रवि किशन ने किया गोरखपुर में इतनी सीटें जीतने का दावा, कहा- यूपी में 300 पार करेगी बीजेपी

UP Election: गोरखपुर से बीजेपी सांसद रविकिशन ने चुनाव को लेकर दावा किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी गोरखपुर मंडल की सभी नौ सीटों पर चुनाव जीतने जा रही है इसके साथ ही जीत को लेकर बड़ी बात कही.

UP Election Voting: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के छठे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है. इस बीच गोरखपुर से बीजेपी के सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) ने चुनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) गोरखपुर मंडल की सभी नौ सीटों पर चुनाव जीतने जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाने का भी दावा किया. 

रवि किशन ने किया बड़ा दावा

छठे चरण के मतदान के बीच रवि किशन दावा किया कि बीजेपी इस बार गोरखपुर मंडल की सभी नौ सीटों पर चुनाव जीतने जा रही हैं. उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में बीजेपी का वोट टर्नआउट ऐतिहासिक रहने वाला है. बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर (Ram Mandir) का भी जिक्र किया और कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा है. अब सिर्फ यूपी के लोगों को ही ये फैसला लेना है कि यहां राम राज्य स्थापित हो. रवि किशन लगातार गोरखपुर में बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे. 

सीएम योगी ने भी डाला वोट

गोरखपुर बीजेपी के लिए इसलिए भी बेहद खास हो जाता है क्योंकि इस बार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. ये पहली बार है जब योगी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. गोरखपुर बीजेपी का गढ़ माना जाता है. सीएम योगी ने भी आज गोरखपुर में पहुंचकर अपना वोट दिया इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि आपका एक वोट यूपी को नंबर वन बना देगा. 

UP Election 2022: आजमगढ़ का भी होगा 'नामकरण', सीएम योगी ने बताया क्या होगा नया नाम

आपको बता दें कि यूपी में आज छठे चरण का मतदान चल रहा है, जिसमें प्रदेश के 10 जिलों की 57 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है. मतदान की प्रक्रिया आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गई थी जो शाम को 6 बजे तक चलेगी. यूपी में जिन जिलों में मतदान हो रहा है वो जिले हैं अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया.

ये भी पढें-

UP Election 2022: अखिलेश यादव का आरोप- वाराणसी में ममता बनर्जी को दिखाए गए काले झंडे, बीजेपी पर भड़के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget