एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अमित शाह का दावा- यूपी में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी BJP, अखिलेश यादव पर लगाया बड़ा आरोप

UP Election: अमित शाह ने दावा किया कि अब तक पांच चरणों के चुनाव में ही यूपी की जनता ने सपा, बसपा और कांग्रेस का पूर्णतया सफाया कर दिया है.

UP Assembly Election 2022: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को माफियावाद बनाम विकासवाद का चुनाव बताते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली योगी आदित्यनाथ सरकार 300 से अधिक सीटों पर भव्य विजय के साथ सरकार बनाने जा रही है. बुधवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली और जौनपुर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह चुनाव माफियावाद बनाम विकासवाद का चुनाव है, भ्रष्टाचार बनाम पारदर्शी सरकार का चुनाव है और गरीबों से लूट बनाम बनाम गरीबों को सशक्त बनाने का चुनाव है.

शाह ने दावा किया कि अब तक पांच चरणों के चुनाव में ही यूपी की जनता ने सपा, बसपा और कांग्रेस का पूर्णतया सफाया कर दिया है. शाह ने कहा कि सपा-बसपा सरकार में जिस मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और आजम खान की तूती बोलती थी, आज ये माफिया जेल की सलाखों के पीछे अपने पापों की सजा भुगत रहे हैं और अगर इन्हें जेल में ही रखना है तो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में फिर भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनानी होगी.

अमित शाह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा
अमित शाह ने जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश अपने परिवार, एक जाति और एक धर्म से अधिक कुछ सोच ही नहीं पाते. उन्होंने दावा किया कि सपा और बसपा की सरकार के 10 सालों में गन्ना किसानों को जितना भुगतान हुआ, उससे कहीं अधिक लगभग 1.48 लाख करोड़ रुपये का भुगतान योगी सरकार ने किया है. उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिलान्यास, बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण, ट्रिपल तलाक को खत्म करने और आतंकवादियों पर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को और ज्यादा मजबूत बनाने की अपील मतदाताओं से की.

अमित शाह ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का जायजा लेने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया. शाह ने मंदिर में बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना भी की.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022 6th Phase Voting Live: यूपी में छठे चरण के लिए वोटिंग शुरू, गोरखपुर समेत 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान जारी

UP Weather Forecast: यूपी में आज होगी बारिश, जानें- कहां आसमान रहेगा साफ और कहां दिखेंगे बादल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget