एक्सप्लोरर

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पीएम मोदी से बड़ी मांग, 'तुर्किए से सेब आयात पर लगे बैन'

Boycott Turkey India: तुर्किए ने भारत-पाकिस्तान तनाव के समय पाकिस्तान का समर्थन किया. इसको लेकर देश में तुर्किए के खिलाफ आवाज उठ रही है. इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान आया है.

Sukhvinder Singh Sukhu On Turkey: भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच तुर्किए से पाकिस्तान को समर्थन मिलना तुर्किए पर भारी पड़ गया है. देशभर में तुर्किए के सामान के बहिष्कार की मांग उठने लगी है. हिमाचल प्रदेश में भी तुर्किए के सेब आयात पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग जोरों से उठने लगी है.

बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी तुर्किए के सेब के आयात पर रोक लगाने की बात कही है. इस संबंध में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखेंगे.

सीएम ने क्यों की आयात पर बैन की मांग?

सुक्खू ने कहा, ''24 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यंत्रियों की बैठक बुलाई है. तुर्किए से सेब आयात होने से हिमाचल के बागवानों को भी दिक्कत होती है. तुर्किए से सेब आयात पर प्रतिबंध लगाया जाए. मैं व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री मोदी से बात करूंगा. प्रधानमंत्री को निश्चित तौर पर पत्र लिखूंगा. जब बाहर से सेब आता है तो हिमाचल के सेब के दाम गिर जाते हैं, इससे नुकसान होता है.''

पर्यटकों को लेकर क्या बोले सीएम?

मुख्यमंत्री ने राजधानी शिमला से सरकारी दफ्तरों को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने को लेकर कहा कि राजधानी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए अन्य सरकारी दफ्तरों को शिफ्ट किया जा सकता है. जबकि विभागों को स्थानांतरित करने कि अभी कोई योजना नहीं है. ये दफ्तर दूसरी जगह पर सरकारी खाली पड़े भवनों में शिफ्ट किए जाएंगे. जबकि दफ्तरों के कर्मचारियों को उनकी इच्छानुसार ही स्थानांतरित किया जाएगा. यही नहीं जरूरत के मुताबिक वहां पर स्टाफ की भर्ती की जाएगी.

गर्मियों के मौसम के बाबजूद पर्यटकों की संख्या में कमी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शांति का माहौल कायम है. हिमाचल एक शांत और सुरक्षित राज्य है और पर्यटक यहां बेझिझक घूमने आ सकते हैं. हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के स्वागत के लिए हमेशा तैयार है. हिमाचल प्रदेश सुरक्षा और पर्यावरण की दृष्टि से पूरी तरह सुरक्षित और अनुकूल है. पर्यटक देवभूमि हिमाचल की पावन धरती पर आयें और मनमोहक आबोहवा का लुत्फ उठाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget