एक्सप्लोरर

हिमाचल में तूफान ने मचाया कहर, कांगड़ा में 2 की मौत, पहाड़ों की चोटियों पर बर्फबारी, जारी हुआ अलर्ट

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के भारी बारिश और तूफान ने तबाही मचाई है. कांगड़ा में तूफान से बड़ा पेड़ ट्रक पर गिर गया, जिससे 2 की मौत हो गई. 2 दिन तक प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Himachal Pradesh Weather News: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है. सोमवार सुबह प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और तूफान ने भारी तबाही मचाई है. कांगड़ा में तेज तूफान से बड़ा पेड़ ईंटों से लदे ट्रक पर गिर गया. इसकी चपेट में आने से चालक और परिचालक की मौत हो गई. 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया.

नगरोटा बगवां में और भी कई क्षेत्रों में तूफान से तबाही हुई है. कांगड़ा के दूसरे क्षेत्रों में भी सुबह के समय तूफान से खूब तबाही हुई है. बिजली के खंबों और विद्युत लाइन को भी नुकसान पहुंचा है. 

मंडी जिला में भी सुबह आए तूफान ने खूब कहर ढाया है. मंडी के पड्डल मैदान के पास गाड़ी पर एक बड़ा पेड़ गिर गया. तूफान के चलते मंडी और कुल्लू नेशनल हाईवे पर स्थित हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी को भी काफी नुकसान पहुंचा है. उधर चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी के चशक बटोरी में सुबह ताजा बर्फबारी हुई. तूफान से कई जगह बिजली गुल हो गई है.

बारिश, ओलावृष्टि और आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन तक प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि व आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि 7 जिलों में यलो अलर्ट दिया गया है. प्रदेश में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने की चेतावनी भी जारी की गई है. इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है. बीते 24 घंटों के दौरान ऊना का तापमान 41.0 डिग्री पहुंच गया है.

बारिश और तूफान से बिजली गुल हो सकती है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर के अंदर रहें और भूस्खलन या बाढ़ संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें. राज्य सरकार स्थिति पर नजर रख रही है और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल किसी भी तरह की परेशानी से निपटने के लिए तैयार हैं. लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान, शेख हसीना की आवामी लीग नहीं लड़ पाएगी चुनाव
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान, शेख हसीना की पार्टी नहीं लड़ पाएगी चुनाव
Exclusive: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला
इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला

वीडियोज

Paridhi Sharma की Untold Journey: Jodha Akbar Audition, Pankaj Tripathi Moment और Mumbai Struggle की Real Story
3I ATLAS घूमा और खिंच गई फोटो; नई तस्वीर अचंभित करने वाली! | ABPLIVE
Dhurandhar Lyari Real Story Explained: कहानी रहमान डकैत की ल्यारी की, जहां जन्मा असली रहमान डकैत!
BJP Chief New Update: यूपी बीजेपी चीफ का नाम तय, जानिए कौन होगा नया चेहरा? |ABPLIVE
Who is Real Rehman Dakait: कौन था रहमान डकैत... जानिए इस गैंगस्टर की असली कहानी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान, शेख हसीना की आवामी लीग नहीं लड़ पाएगी चुनाव
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान, शेख हसीना की पार्टी नहीं लड़ पाएगी चुनाव
Exclusive: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला
इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला
न्यू ईयर पर दिखना है ग्लैमरस? अनन्या पांडे के ये 10 स्टनिंग लुक्स हैं परफेक्ट पार्टी इंस्पिरेशन
न्यू ईयर पर दिखना है ग्लैमरस? अनन्या पांडे के ये 10 स्टनिंग लुक्स हैं परफेक्ट पार्टी इंस्पिरेशन
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
Embed widget