एक्सप्लोरर

उदयपुर से कोटा और फिर ताज का दीदार... वंदे भारत से हो जाएगा और रोमांचक, जानें शेड्यूल और किराया

Vande Bharat Express: राजस्थान से ताज नगरी आगरा के लिए सफर आसान हो गया है. रेलवे ने आज (सोमवार, 2 सितंबर) से उदयुर सिटी से आगरा वाया कोटा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है.

Vande Bharat Express Train: कोटा के लोगों को सोमवार (2 सितंबर) रेलवे की तरफ से एक बड़ी सौगात मिली है. आज से ही उदयपुर- आगरा वाया कोटा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है. इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को इन स्टेशनों के बीच सफर करने में आसानी होगी.

इसी क्रम में राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और विधायक संदीप शर्मा ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को कोटा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के कोटा से भी चलाये जाने को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला लगातार कोशिश कर रहे थे. यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चलेगी.

इससे पहले रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत को मद्देनजर वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी किया था. प्रशासन ने सफर में आसानी पैदा करने में और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को जोड़ने की नियत से इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन का संचालन उदयपुर से आगरा वाया कोटा तक चलाने का फैसला किया है.

हफ्ते में इतने दिन चलेगी वंदे भारत
आम लोगों की मांग पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 2 मिनट के लिए बूंदी स्टेशन पर भी ठहराव रखा गया है. कुल 858 सीटों वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में हफ्ते में तीन चक्कर लगाएगी. ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और विधायक संदीप शर्मा ने ट्रेन में सफर किया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इसका बूंदी में ठहराव करवाया.

यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को आगरा से उदयपुर वाया कोटा के लिए चलेगी. इसी तरह हफ्ते में तीन दिन यह ट्रेन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उदयपुर से जयपुर वाया कोटा के लिए चलेगी. 

उदयपुर-आगरा का शेड्यूल
झीलों की नगरी उदयपुर सिटी से वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन (20981) हफ्ते में तीन दिन सुबह 5.45 बजे से रवाना होगी. इसके बाद राणा प्रतापनगर स्टेशन पर रुकेगी, वहां से ट्रेन सुबह 05.52 चलेगी. इसके बाद मावली स्टेशन (सुबह 06.24 बजे), चंदेरिया (सुबह 07.41 बजे), बूंदी में (सुबह 09.08 बजे) और कोटा से (सुबह 09.50 बजे) रवाना होगी. कोटा के बाद सवाई माधोपुर (सुबह 11.00 बजे), गंगापुर सिटी (सुबह 11.43 बजे) और आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2.30 बजे पहुंचेगी.

आगरा से उदयपुर का टाइम शेड्यूल
ताज नगरी आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन (20982) हफ्ते में तीन उदयपुर सिटी के लिए चलेगी. यह ट्रेन आगरा कैंट से दोपहर बाद 3 बजे रवाना होगी. इसके बाद गंगापुर सिटी (शाम 04.53 बजे), सवाई माधोपुर (शाम 5.38 बजे) और कोटा से (शाम 7 बजे) रवाना होगी. 

कोटा के बाद अगला स्टेशन चंदेरिया से चंदेरिया (रात 9.35 बजे), मावली (रात 10.35 बजे), राणा प्रताप नगर स्टेशन से (रात 11.12 बजे) हुए रात 11.45 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन से बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटक ऐतिहासिक महल को निहारने के बाद झीलों की नगरी उदयपुर का दीदार कर सकेंगे और उनके समय की भी बचत होगी.

कितना देना होगा किराया?
उदयपुर से आगरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया अलग-अलग श्रेणियों के मुताबिक तय किया गया है. बीते माह 10 अगस्त से शुरू की गई बुकिंग के लिए चेयरकार और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में निर्धारित किया गया है. उदयपुर से आगरा और फिर आगरा से उदयपुर के बीच चेयरकार सीट के लिए यात्रियों को 1275 रुपये अदा करने होंगे. इसी तरह एग्जीक्यूटिव श्रेणी में सफर के लिए 2545 रुपये अदा करने होंगे. इस सफर में यात्री रेलवे की केटरिंग सुविधा का भी लुत्फ उठा सकेंगे.

इसी तरह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का कोटा से उदयपुर के बीच चेयरकार के लिए यात्रियों को 745 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार श्रेणी के लिए 1465 रुपये टिकट की कीमत निर्धारित की गई है, जबकि कोटा से आगरा के लिए चेयरकार श्रेणी में सफर करने के लिए 830, एग्जीक्यूटिव में सफर के लिए 1635 रुपये अदा करने होंगे. 

ये भी पढ़ें: RPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, वसुंधरा राजे के करीबी रहे पूर्व सदस्य रामूराम राइका और बेटा-बेटी अरेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget