एक्सप्लोरर

UPSC रिजल्ट में जोधपुर के त्रिलोक सिंह ने हासिल की 20वीं रैंक, बताया अपनी सफलता का राज

UPSC Result 2025: जोधपुर के त्रिलोक सिंह ने बताया कि सबसे पहले समय और डिसिप्लिन की जरूरत रहता है. यह तीसरा अटेम्प्ट था जब उनको यूपीएससी में 20वी रेंक मिली है.

UPSC Result 2025: यूपीएससी परीक्षा का परिणाम मंगलवार (22 अप्रैल) को घोषित कर दिया गया. इसमें जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले त्रिलोक सिंह ने अपने तीसरे अटेंप्ट में यूपीएससी परीक्षा 20 वी रैंक के साथ क्लियर की है. रिजल्ट आने के बाद त्रिलोक सिंह के घर पर खुशी का माहौल है. आस पड़ोस के लोग से दोस्त और परिवार के लोगों ने माला पहनाई मिठाई खिलाकर खुशी मनाई.

त्रिलोक सिंह के माता-पिता को इतनी खुशी हुई की उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलकने लगे. एबीपी न्यूज़ बातचीत करते हुए त्रिलोक सिंह ने बताया कि किस तरह से उन्होंने लगन से पढ़ाई की और आज उनकी मेहनत सफल हुई.

बताया सफलता का राज
त्रिलोक सिंह ने बताया कि सबसे पहले समय और डिसिप्लिन की जरूरत रहता है. यह तीसरा अटेम्प्ट था जब उनको यूपीएससी में 20वी रेंक मिली है. त्रिलोक एनडीए, पटवारी, आईएस कई तरह के रेगुलर कंपटीशन देते रहे. उन्होंने जोधपुर में रहकर ऑनलाइन कोर्स के जरिये लाइब्रेरी में पड़कर खूब मेहनत की जिसका परिणाम आज सबके सामने है. इस दौरान त्रिलोक सिंह ने बताया कि उनकी बड़ी बहन उनकी माता और उनके पिता ने उनका बहुत सहयोग किया जिसके चलते आज यह कामयाबी मिली है.

'डेली की 10-12 घंटे की पढ़ाई'
यूपीएससी के लिए त्रिलोक सिंह ने 10 से 12 घंटे पढ़ाई रोज की और टाइम टेबल बनाकर सभी सब्जेक्ट की पढ़ाई की. उनका कहना है कि यूपीएससी जैसे एग्जाम में सफलता पाने के लिए सकारात्मक के साथ पढ़ाई में कंटिन्यूटी रखनी चाहिए. सभी सब्जेक्ट को बराबर समय देकर तैयारी करनी चाहिए. लिखने की प्रैक्टिस भी आवश्यक है.

माता-पिता ने क्या कहा?
वहीं त्रिलोक सिंह के पिता सेना से रिटायर हैं. उन्होंने कहा कि मेरे बच्चे को आर्मी स्कूल में पढ़ाया और अच्छी शिक्षा दी और हमेशा बच्चे से साथ मिलकर बातचीत करता था और उसको गलत लोगों के साथ जाने से रोकता था. उन्होंने कहा कि आज मेरा जीवन सफल हो गया. वहीं त्रिलोक सिंह की माता ने बताया की बच्चा जब पढ़ता था तो मैं भी जागती थी. कई बार गर्मी में भी पढ़ाई करता था. आज हमारी मेहनत सफल हो गई है. मेरा बेटे को जिस तरह से मैं कामयाब होते देखना चाहती थे आज उसे देखकर खुशी महसूस हो रही है.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget