एक्सप्लोरर

Sardarshahar By-Election: सरदारशहर उपचुनाव में 10 उमीदवार चुनावी मैदान में, जानिए- क्या है वोटों का समीकरण

Sardarshahar By Election: राजस्थान की सरदारशहर सीट पर बीजेपी ने अशोक पींचा को उमीदवार बनाया है. बता दें सरदारशहर सीट पर 2,89843 मतदाता हैं. इसमें पुरुष 152,640 और 136,900 महिला मतदाता हैं.

Sardarshahar By Election: राजस्थान के चूरू की सरदारशहर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह 8.00 बजे से जारी है और शाम 5.00 बजे तक चलेगा. उपचुनाव में कांग्रेस (Congress), बीजेपी (BJP) और रालोपा (RLP) के उमीदवारों समेत 10 उमीदवार मैदान में हैं. इन सभी उमीदवारों की किस्मत आज मत पेटी में बंद हो जाएगी. यहां आठ दिसंबर को मतगणना होगी.  

2023 विधानसभा से पहले सरदारशहर सीट पर हो रहे उपचुनाव को सभी राजनीतिक दल सेमीफाइनल की तरह देख रहे हैं. सभी पार्टियों ने इस चुनाव को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. ये सीट कांग्रेस के दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद खाली हुई थी.

कांग्रेस, बीजेपी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सहित अन्य क्षेत्रीय दलों ने भी उपचुनाव में ताल ठोक रखी है. इस उपचुनाव में कई दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी हुई है. वैसे तो सरदारशहर सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. यही वजह है कि कांग्रेस एक बीर फिर यहां अपना परचम लहराना चाहेगी. कांग्रेस ने सहानुभूति कार्ड खेलते हुए यहां से भंवरलाल शर्मा के पुत्र को टिकट दिया है.

वहीं इस सीट पर उपचुनाव का संघर्ष त्रिकोणीय बना हुआ है. इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी मंत्री बृजेंद्र ओला और गोविंद राम मेघवाल की साख दांव पर लगी है. हालाकिं कांग्रेस के नेता अपनी जीत का दावा भी कर रहे हैं.

बीजेपी ने अशोक पींचा को बनाया है उमीदवार

बीजेपी ने इस सीट पर अशोक पींचा को अपना उमीदवार बनाया है. वहीं इस उपचुनाव में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया अर्जुन राम मेघवाल, राजेंद्र सिंह राठौड़ चूरु  से सांसद राहुल कसवा की साख दांव पर है. बीजेपी इस सीट पर पहले ही दो बार हार का सामना कर चुकी है. हालांकि इस बार बीजेपी के नेता यहां अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने लालचंद मूड को अपना प्रत्याशी बनाया है. रालोपा संयोजक और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी को सभी कौम का समर्थन मिल रहा है. उन्होंने अपनी पार्टी की जीत का भी दावा किया. 

सरदारशहर सीट पर हैं 2.89 लाख मतदाता

सरदारशहर सीट पर 2,89843 मतदाता हैं. इसमें पुरुष 152,640 और 136,900 महिला मतदाता हैं. इस उपचुनाव के लिए 295 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जहां पर ईवीएम के जरिए मतदान कराया जा रहा है. शासन की ओर से 74 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है. यहां पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है. इतना ही नहीं सभी मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है.

सरदारशहर सीट पर ग्रामीण 219500 और शहरी 67000 मतदाता हैं. इनमें जाट -74500, हरिजन-55000, ब्राह्मण-40500,मुसलमान- 23000, राजपूत-20000, माली-10000, कुम्हार-8000, स्वामी-8500, अग्रवाल-4000, जैन-4000, सोनी-8000, सुथार-7000 और सिद्ध 7000 के आसपास है. इसमें जाट वोटर्स सबसे बड़े निर्णायक की भूमिका में है.

Bharat Jodo Yatra: 'शांति धारीवाल आज से बारात संभालो...', दिग्विजय सिंह की यह बात सुन कांग्रेस नेताओं ने लगाए ठहाके

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हठधर्मिता के कारण प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देना पड़ रहा... खरगे और राहुल के धरने पर बोले अशोक गहलोत
हठधर्मिता के कारण प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देना पड़ रहा... खरगे और राहुल के धरने पर बोले अशोक गहलोत
जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी, कारोबारी से की 1 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग, जांच की शुरू
जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम पर एक करोड़ की धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget