एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: 'शांति धारीवाल आज से बारात संभालो...', दिग्विजय सिंह की यह बात सुन कांग्रेस नेताओं ने लगाए ठहाके

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान में भरपूर समर्थन मिल रहा है. यहां भारी भीड़ राहुल गांधी के साथ चल रही है. इस दौरान जानकारी ये भी आई कि पूर्व सांसद रघुवीर मीणा की तबीयत बिगड़ी गई.

Rajasthan News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पूरे देश में निकाली जा रही है. ऐसे में जगह-जगह उनके स्वागत सत्कार का सिलसिला जारी है. रविवार को ये यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर गई. यहां सोमवार यानी आज से पदयात्रा शुरू भी हो गई है, लेकिन इससे पहले कोटा एयरपोर्ट पर कांग्रेस के बड़े नेताओं का आना शुरू हो गया था. ऐसे में सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh), केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) और जयराम रमेश (Jairam Ramesh) भी कोटा एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. कोटा पहुंचने पर दिग्विजय सिंह की भी अगवानी की गई. यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal) ने उनका स्वागत किया.

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से कह दिया कि लो आज से तुम बारात संभालो. ये शब्द यूडीएच मंत्री ने नहीं सुने तो उन्होंने फिर से कहा कि 'शांति धारीवाल आज से बारात संभालो'. इस पर यूडीएच मंत्री ने कहा कि साहब पूरी तैयारी है. इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने ठहाके  भी लगाए.

दिग्विजय सिंह की हो रही है किरकिरी

ये बात भले ही दिग्विजय सिंह ने मजाकिया अंदाज में कही हो, लेकिन इससे उनके विरोधियों को तो मौका मिल ही गया. इस वीडियो के वायरल होने के बाद दिग्विजय सिंह की चारों तरफ से आलोचना हो रही है.

राजस्थान भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा जन समर्थन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान में भरपूर समर्थन मिल रहा है. यहां सुबह से ही भारी भीड़ राहुल गांधी के साथ चल रही है. इस दौरान जानकारी ये भी आई कि पूर्व सांसद रघुवीर मीणा की तबीयत बिगड़ी गई. वह राहुल गांधी के साथ पैदल चल रहे थे. तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें एंबुलेंस से झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया है.

राजस्थान में 18 दिन में चलेगी 490 किलोमीटर

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा काफी लम्बी होगी. यात्रा के पीछे कई कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन भी चल रहे हैं, इन्हें कोई रोकेगा नहीं. इसके अलावा जो भी सेलिब्रिटी या अन्य भी शामिल हो सकती हैं. कुलदीप यादव ने कहा कि यात्रा 6 जिलो में 490 किलोमीटर राजस्थान में चलेगी. यह करीब 18 दिन चलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget