एक्सप्लोरर

Rajasthan News: एक परिवार में हुई थी तीन बहनों की शादी, अब एक साथ कर ली आत्महत्या, व्हाट्सएप मैसेज में लिखा- अब सब खुश रहेंगे

राजस्थान के जयपुर के पास एक गांव में तीन बहनों ने ससुरालवालों से तंग आकर एक साथ कुएं में कूदकर जान दे दी. तीनों मृतकाओं में से दो गर्भवती थीं

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर के पास  दूदू गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां शनिवार को एक कुएं से तीन महिलाओं और उनके दो बच्चों के शव बरामद किए गए. मृतक तीन महिलाओं में से दो गर्भवती थीं और  एक ही परिवार में तीन भाइयों के ब्याही गई थीं. पुलिस को आशंका है कि यह आत्महत्या का मामला है.

तीनों महिलाएं बच्चों के साथ बाजार जाने के बहाने घर से निकली थीं

मीनो के मोहल्ले में रहने वाली तीनों महिलाओं की पहचान काली देवी (27), ममता मीणा (23) और कमलेश मीणा (20) के रूप में हुई है. ममता और कमलेश गर्भवती थीं. वे तीनों बुधवार को लापता हो गई थीं जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था. पुलिस ने बताया कि महिलाएं अपने बच्चों के साथ बाजार जाने के बहाने घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं जिसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने शिकायत दर्ज कराई थी. बाद में पुलिस ने कुएं से तीनों बहनों के शवों को बाहर निकाला. पोस्टमार्टम के बाद तीनों का अंतिम संस्कार किया गया. वहीं मृतकाओं के परिवार के सदस्यों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है.

परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

पुलिस ने बताया कि तीनों महिलाओं की 2005 में एक ही परिवार में शादी हुई थी. पुलिस ने कहा कि महिलाओं को उनके पति और ससुराल वाले दहेज के लिए कथित तौर पर प्रताड़ित करते थे. पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि महिलाओं को उनके ससुराल वालों ने पीटा भी था. रिपोर्टों के अनुसार, तीन महिलाओं के चचेरे भाई हेमराज मीणा ने कहा, “करीब एक पखवाड़े पहले, मेरी एक बहन को उसके ससुराल वालों ने बुरी तरह पीटा था. हम मानते हैं कि हमारी बहनों की हत्या कर दी गई.पुलिस ने भी शवों को खोजने में बहुत अधिक समय लिया. ”

एक मृतका ने व्हाट्स पर मैसेज में लिखा है ससुराल वालों की वजह से दे रहे हैं जान

वहीं 27 वर्षीय मृतका जिसकी शादी नर सिंह से हुई थी उसने कई बार अपने पिता  के घर जाने की कोशिश की थी. लेकिन हर बार उसके वापस ससुराल ही भेज दिया जाता था. उसका पति उसके साथ काफी मारपीट करता था. पिता ने अपनी दो और बेटियों की शादी नरसिंह के दो भाई जगदीश और मुकेश से की थी. 20 वर्षीय मृतका के व्हाट्सएप स्टेट्स पर मैसेज साफ बयां करता है कि वे काफी तकलीफ और दर्द से गुजर रही थीं. मैसेज में लिखा है, “ हम जा रहे हैं अब सब खुश रहेंगे, हमारी मौत का कारण हमारा ससुराल वाले हैं. हर दिन मरने से अच्छा है कि एक बार ही हम साथ मर जाएं. हम मरना नहीं चाहते लेकिन हमारे ससुराल वाले हमें परेशान करते हैं. हमारी मौत के लिए हमारे माता-पिता को दोष न दें. ”

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घटना की गहन जांच की मांग की है. वहीं पुलिस ने मामले में मृतकाओं के पति, सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें

Gangster Lawrence Bishnoi Story: चुनाव में हार और गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद गैंगस्टर बना लॉरेंस बिश्नोई! गैंग में हैं 700 शूटर

Rajasthan News: राजस्थान में राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी खेल रही ब्राह्मण कार्ड, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget