एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी खेल रही ब्राह्मण कार्ड, जानिए क्या है पूरा मामला

Rajasthan News: राजनीतिक पार्टियों की चुनावी चौसर सज चुकी है. बीजेपी ने जयपुर में कांग्रेस के ब्राह्मण चेहरे महेश जोशी की काट में घनश्याम तिवाड़ी का राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है.

Rajasthan Rajya Sabha ELection News: राजस्थान (Rajasthan) में राजनीतिक पार्टियों (political Parties) की चुनावी चौसर सज चुकी है. राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी (BJP) ने ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेला है. पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी (Ghanshyam Tiwari) राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे. इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. बीजेपी ने जयपुर में कांग्रेस (Congress) के ब्राह्मण चेहरे महेश जोशी (Mahesh Joshi) की काट में घनश्याम तिवाड़ी का राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. राज्यसभा की 4 में से 2 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर बीजेपी की जीत तय है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने तिवाड़ी को पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की आधिकारिक जानकारी दी है.

सीएम वसुंधरा के धुर विरोधी माने जाते है घनश्याम तिवाड़ी 

राजस्थान की सियासत में घनश्याम तिवाड़ी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के धुर विरोधी माने जाते हैं. तिवाड़ी ने वसुंधरा की वजह के बीजेपी छोड़कर अलग पार्टी बनाई थी. घनशयाम तिवारी ने ‘‘भारत वाहिनी पार्टी’’ बनाकर जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उनकी जमानत जब्त हो गई थी. उन्होंने 26 मार्च 2019 को तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी. लेकिन 2020 में केन्द्रीय नेतृत्व से बातचीत के बाद तिवारी फिर से बीजेपी में शामिल हो गये उल्लेखनीय है. कि 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 108, बीजेपी के 71, निर्दलीय 13, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन, माकपा व भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो-दो विधायक हैं.

राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा विरोधी खेमा मजबूत

पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी बीजेपी छोड़ने के बाद भी आरएसएस की विचारधारा से जुड़े रहे तिवाड़ी की उम्मीदवारी से माना जा रहा है कि राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा विरोधी खेमा मजबूत हो रहा है. 12 दिसंबर 2020 को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की उपस्थिति में घनश्याम तिवाड़ी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तिवाड़ी कांग्रेस में शामिल हो गए थे. घनश्याम तिवाड़ी राजस्थान के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे हैं. भैरोंसिंह शेखावत सरकार में अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है.

नए सदस्यों के लिए 10 जून को मतदान 

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर, केजे अल्फोंस, रामकुमार वर्मा और हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर का कार्यकाल 4 जुलाई को पूरा होने जा रहा है. यह चारों बीजेपी से हैं. और नए सदस्यों के लिए 10 जून को मतदान होना है. जिसकी चुनाव प्रक्रिया जारी है. माना जा रहा है कि बीजेपी 4 में से 2 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी पार्टी कम से कम 2 सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा कर कांग्रेस को चुनौती देगी. कांग्रेस के पास 2 सीटों पर जीत के लिए बहुमत है. लेकिन तीसरी सीट पर जीत के लिए उसे निर्दलीय विधायकों का सहारा लेना पड़ेगा. ऐसे में बीजेपी भी 2 सीटों पर प्रत्याशी खड़ा कर इस सियासी रंग को रोचक बनाना चाहती है. चुनाव आयोग की ओर से जारी चुनावी कार्यक्रम में 24 से 31 मई तक इन सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन होगा. 1 जून को प्राप्त होने वाले नामांकन की स्क्रूटनी और 3 जून को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख होगी. इसके बाद 10 जून को मतदान होगा. उसके बाद नतीजे जारी कर दिए जाएंगे.

यह भी पढ़े-

Rajasthan Crime News: शादी समारोह में मेहमानों से कर रहे थे लूटपाट, लोगों ने पकड़कर सिर मुड़ा कर पहनाई जूतों की माला

Rajasthan Weekly Weather Forecast: राजस्थान में गर्मी से मिलेगी राहत या चलेगी 'लू', जानें- इस हफ्ते के मौसम का ताजा अनुमान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget